logo

ट्रेंडिंग:

इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड को बताया गंदा, स्टार किड्स को कोसा

बाबिल खान का वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को फेक बताया है। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

babil khan criticize bollywood

बाबिल खान (Photo Credit: Babil Khan Instagram)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इंडस्ट्री में अपने पिता की तरह नाम बनना चाहते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं और उनका जमकर सपोर्ट करते हैं। बाबिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को फेक बताया है।

 

उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाबिल वीडियो में फूटफूट कर रोते हुए नजर आए। फैंस को उनकी चिंता सता रही हैं। बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउट भी डिलीट कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें- जिसने अश्लीलता फैलाई, वह बच गया, मैं फंस गई, अपूर्वा मखीजा भड़की क्यों

 

बॉबिल ने बॉलीवुड को फेक बताया

 

वीडियो में बाबिल कह रहे थे, 'अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव जैसे लोग हैं और भी बहुत सारे नाम हैं। बॉलीवुड बहुत गंदा है। बॉलीवुड बहुत बेरुखा है'। वहीं, दूसरे वीडियो में बाबिल बोलते हैं, 'बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है लेकिन कुछ लोग हैं जो चाहते हैं बॉलीवुड बेहतर हो। लेकिन यह बकवास है'। वीडियो के आखिरी में वह बहुत रोते नजर आए।

 

 

बाबिल के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नेपो किड ऐसा बोल रहा है तो सोचो बाकी का क्या होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, बाबिल के साथ क्या हो गया है। वह ऐसी बात क्यों कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, बेचारा लड़का, अपने पिता की मौत के बाद अकेला पड़ गया। 

 

ये भी पढ़ें- जिसने अश्लीलता फैलाई, वह बच गया, मैं फंस गई, अपूर्वा मखीजा भड़की क्यों

 

बाबिल का फिल्मी करियर

 

बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में फिल्म 'कला' से की थी। 2023 में वह 'द रेलवे मैन' में नजर आए थे। उनकी हाल ही में फिल्म 'लॉगाउट' जी5 पर स्ट्रीम हुई है।

Related Topic:#Babil Khan#Bollywood

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap