रैपर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से डिवोर्स लेने की अटकलों को अब कन्फर्म किया है। बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए थे, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह और ईशा अलग हो चुके हैं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। साथ ही, बादशाह ने अपने फैन्स से अपील की कि सभी लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
31 अगस्त यानी सोमवार की रात को बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला लिया है। बादशाह की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अब सवाल उठता है कि बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा था।
यह भी पढ़ें: सलमान खान का राम बनने का सपना क्यों रह गया अधूरा? दो बार मिला था मौका
तलाक की अनाउंसमेंट
बादशाह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जाहिर किया कि वह आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैंने और ईशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमारी गुजारिश है कि सभी लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' इसके बाद बादशाह ने लिखा, 'तलाक को लेकर यह हमारा इकलौता बयान है, तो प्लीज हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अंदाजे या अटकलें न लगाएं।'
5 महीने पहले की थी शादी
बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी। सोशल मीडिया पर बादशाह की शादी के बारे में तब पता चला, जब ईशा की मां ने दोनों की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। खबरों के मुताबिक, ईशा और बादशाह पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ईशा ने इस शादी की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। जानकारी के मुताबिक, दोनों की मार्च में शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें: DC या मार्वल, किसकी फिल्में ज्यादा हिट होती हैं, किसके हीरोज पुराने?
उसके बाद जुलाई महीने में दोनों के बीच आपसी खटास की बातें फैलने लगीं। जब ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, 'हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है।' इसी स्टोरी की वजह से लोगों ने अंदाजा लगाया कि बादशाह और ईशा के रिश्ते में खटास आ चुकी है।
बादशाह ने तोड़ी दूसरी शादी
बादशाह ने ईशा से दूसरी शादी की थी। ईशा से पहले उनकी पहली पत्नी जैस्मीन थीं, जिनसे बादशाह की एक बेटी भी हुई थी। हालांकि, बादशाह और जैस्मीन ने 2020 में तलाक ले लिया था।