logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 साल में इतना बदल गईं 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी, ग्लैमरस फोटो देख फैंस हैरान

'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है।

harshaali Malhotra

हर्षाली मल्होत्रा, Photo Credit: Harshaali Malhotra insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में मुन्नी का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी। अब छोटी हर्षाली बड़ी हो चुकी हैं। 10 साल में उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस हैरान है।

 

मुन्नी 10 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह महज 17 साल की हैं। वह तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'अंखड 2' में नजर आएंगी। वह इस फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-  क्या नकली हैं सलमान खान के एब्स? वायरल वीडियो में निकला दिखा भाईजान का पेट

रेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं हर्षाली

हर्षाली 'अखंडा 2' के लॉन्च इवेंट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वह लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- महेश बाबू 'रुद्र', प्रिंयका 'मंदाकिनी', राजामौली की 'वाराणसी' में खास क्या है?

 

 

एथनिक हो या वेस्टर्न हर आउटफिट में हर्षाली कहर ढाती हैं। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य की भी ट्रेनिंग ली है। 'अखंडा 2' अगले महीने 5 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। दर्शकों को हर्षाली के हिंदी डेब्यू का इंतजार है।

 


और पढ़ें