रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में निक्की तंबोली ने हाल ही में बतौर लीड एंट्री ली है। उनकी टीम का नाम 'लुटेरा' है। शो में निक्की के आने के बाद से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आते ही उन्होंने दिल्ली डॉमिनेटर्स के लीड अभिषेक मल्हन से पंगा लिया। दोनों के बीच में पहले ही दिन से तू-तू मैं मैं चल रही हैं।
शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक ने निक्की को कुत्ता बोल दिया। इस बात पर वह भड़क गईं और रोने लगी। आइए जानते हैं किस वजह से दोनों के बीच में झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें: अजय ने 'गोलमाल 5' की शुरू की शूटिंग, सेट से शेयर किया BTS वीडियो
अभिषेक ने निक्की को बोला 'कुत्ता'
खेसारी की टीम भोजपुरी भौकाल के मैक्स और अभिषेक मल्हन की टीम के ऋषभ के बीच में मैच चल रहा था। निक्की मैक्स का सपोर्ट कर रही थी और वह टास्क जीत गईं। अभिषेक की टीम के हारने के बाद निक्की ने तंज कसते हुए कहा, 'साइबर ट्रंक पंचर हो गया है दिल्ली डॉमिनेटर्स का।' इस बात को सुनने के बाद अभिषेक ने कहा, 'कोई नहीं भाई, इधर-उधर से जब रोड से निकलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं। सुना मत कर किसी की।'
इस बात को सुनकर निक्की भड़क जाती हैं और कहती हैं तुमने मुझे कुत्ता बोला। अभिषेक ने आगे कहा, 'आपको कुत्ता बोलना बिल्कुल सही है।' निक्की रोने लगती हैं और कहती हैं, 'तेरे जैसे फुकरे इंसान बहुत सारे मेरे डीएम में पड़े हैं। चल बहुत इंटरनेट पर सिंपथी ले ली तुमने। यहां ये सब नहीं चलेगा। हार बर्दाशत नहीं होती है तो मेटॉर क्यों बनते हो।'
यह भी पढ़ें: अजय ने 'गोलमाल 5' की शुरू की शूटिंग, सेट से शेयर किया BTS वीडियो
निक्की और अभिषेक में हुआ झगड़ा
अभिषेक भी नहीं रुकते है। दोनों नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं। निक्की आगे कहती हैं, 'पिछले सीजन में पेले गए थे। इस बार भी पेल देंगे।' यह बात सुनकर अभिषेक अपनी सीट छोड़कर चले जाते हैं। बाकी मेंटॉर्स उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।