logo

मूड

ट्रेंडिंग:

5 दिनों में 'बंटवारा 1947' नहीं कमा पाई 50 Cr, Awarapan 2 ने की दोगुनी कमाई

सिनेमाघरों में सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' साथ में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है?

emraan hashmi and sunny deol

इमरान हाशमी और सनी देओल, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनी देओल और शबाना आजमी की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सनी और शबाना के इमोशनल बॉन्ड ने दर्शकों का दिल छू लिया है लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नहीं है। वहीं इमरान हाशमी की 'आवरापन 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है।

 

इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आइए जानते हैं कमाई के मामले में दोनों फिल्मों का कैसा हाल है?

 

यह भी पढ़ें: निरहुआ आपके भइया हैं? सवाल सुनकर ये क्या बोल गईं आम्रपाली दूबे

'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को फिल्म की कमाई में 46% की गिरावट आई। पहला सोमवार भी कुछ खास नहीं रहा। कमाई में 72% की गिरावट देखने को मिली और 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और 2.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने भारत में 30. 65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 46.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म 5 दिनों में 50 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

 

'बंटवार 1947' को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' कड़ी टक्कर दे रही है। एक तरफ जहां सनी देओल की फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई जबिक इमरान की फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। 

क्यों नहीं चली बंटवारा 1947?

'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सनी और शबाना आजमी की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है लेकिन कमजोर कहानी ने दर्शकों को निराश किया। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 से 150 करोड़ के बीच में है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम लंबे हो, घर जाओ', अमिताभ को लंबी हाईट की वजह से झेलना पड़ा था रिजेक्शन

'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। Sacnilk. Com के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ का बिजनेस किया था। शनिवार को फिल्म की कमाई में 55% की बढ़ोतरी देखने को मिली और रविवार को भी अच्छा बिजनेस था। फिल्म ने भारत में 100.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 144.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह इमरान की पहली फिल्म है बतौर लीड हीरो जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट महज 45 करोड़ रुपये था।


और पढ़ें