logo

ट्रेंडिंग:

'सिकंदर' से पहले सलमान की ये फिल्में हुई ईद पर रिलीज, कैसा रहा बिजनेस

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं भाईजान की कौन- कौन सी फिल्में ईद पर रिलीज हुई थी।

Sikander

सलमान खान और रश्मिका मंदाना (Photo Credit: Salman Khan Instagram Handle)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस सलमान को प्यार से भाईजान बुलाते हैं। सलमान की फिल्में अक्सर ईद पर रिलीज होती है। इस बार भी उनकी फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होगी। 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर 30 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल लीड रोल में हैं।

 

इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म को बनाने में 200 करोड़ का बजट आया है। लंबे समय बाद ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं इससे पहले ईद पर सलमान की कौन सी फिल्म रिलीज हुई और इसका बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन रहा।

 

ये भी पढ़ें- जया ने Toilet Ek Prem Katha पर कसा था तंज, प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

 

बजरंगी भाईजान

 

साल 2015 में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। फिल्म में सलमान के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

 

किक

 

साल 2014 में सलमान की फिल्म 'किक' रिलीज हुई थी। 'किक' में सलमान ने देवी लाल और डेविल दोनों किरदार निभाए थे। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिज,रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या की कॉल से ही डर जाते हैं अभिषेक बच्चन, ऐसा क्या कहती हैं?

 

एक था टाइगर

 

साल 2012 में सलमान ने फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई थी। ये फिल्म सलमान के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने रॉ एजेंट का किरदार निभाया। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म थी।

 

दबंग

 

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। फिल्म में उन्होंने चुलबुल पांडे का आइकोनिक कैरेक्टर प्ले किया था। फिल्म को कई अवॉर्ड मिले थे।

साल 2009 में ईद के मौके पर सलमान की वॉन्टेड रिलीज हुई थी। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया था।

 

वॉन्टेड

 

साल 2009 में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया था।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap