logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लोगों को पतली लड़कियां पसंद...', रिताभरी चक्रवर्ती का छलका दर्द

बंगाली एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती ने बताया कि सर्जरी और फिल्म ‘फटाफटी’ के लिए वजन बढ़ाने के बाद उन्हें कई रोल गंवाने पड़े। 

bengali actress ritabhari chakraborty

रिताभरी चक्रवर्ती, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बंगाली एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती ने अपनी बॉडी और वजन को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनकी चार सर्जरी हुई जिसमें गॉलब्लैडर निकालने की सर्जरी भी शामिल है। सर्जरी के दौरान ली गई दवाओं की वजह से उनका वजन बढ़ गया था। इसके बाद फिल्म ‘फटाफटी’ के लिए उन्हें 15 किलो और वजन बढ़ाना पड़ा। वजन बढ़ने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और कई फिल्मों के रोल भी हाथ से निकल गए।

 

रिताभरी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू किया था तब वह काफी दुबली थीं। यहां तक की डॉक्टर ने भी उन्हें कहा था कि लगातार सर्जरी कराने के लिए उन्हें थोड़ा वजन बढ़ाना होगा। बाद में उन्होंने ‘फटाफटी’ में एक प्लस-साइज महिला का किरदार निभाने के लिए अपना वजन बढ़ाया। इस बदलाव के बाद लोगों ने उनके शरीर को लेकर तरह-तरह की बातें कीं। रिताभरी का कहना है कि पुरुषों को अक्सर पतली महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं और इसका असर एक्ट्रेसेज के काम पर भी पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उठाए सवाल, बोलीं- परेशान करने वाला था

10 दिन तक कार्ब्स से बनाई दूरी

रिताभरी ने बताया कि एक समय वह अपने फिगर को बनाए रखने के लिए काफी सख्त डाइट करती थीं। वह 10 दिनों तक कार्ब्स वाली चीजें नहीं खाती थीं। शूट से पहले तस्वीरों में बेहतर दिखने के लिए पानी भी कम पीती थीं। वह रोज करीब 16 घंटे काम करने के बाद भी ट्रेडमिल करना नहीं छोड़ती थीं लेकिन सर्जरी के बाद जब वह कई महीनों तक बिस्तर पर थीं तब उनके लिए एक्सरसाइज करना संभव नहीं था।

 

साल 2024 में रिताभरी ने अपना पहला घर खरीदा था। घर को सजाने के दौरान एक दिन सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर फिर से ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब वह ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने की कोशिश करती है। घर पर रहने के दिन भी वह छत पर टहलती हैं औप म्यूजिक सुनते हुए चलती रहती हैं। रिताभरी ने अपना वजन कम करने के लिए एक एक्सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट की भी मदद ली। उन्हें इस न्यूट्रिशनिस्ट का नंबर एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली से मिला था।

 

रिताभरी को टीवी शो ‘ओगो बोधू सुंदरी’ से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। वह ‘बोहुरूपी’, ‘ब्रह्मा जानेन गोपोन कोमोटी’ और ‘फटाफटी’ जैसी बंगाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘नैकेड’ नाम की शॉर्ट फिल्म से लेखन में भी कदम रखा जिसमें कल्कि कोचलिन ने काम किया था। रिताभरी ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ में भी अहम किरदार निभाया था।

 

यह भी पढ़ें: KBC में दिहाड़ी मजदूर विशाल ने जीते 25 लाख, पिता ने बेटे के लिए मांगी नौकरी

#MeToo पर भी बोलीं रिताभरी

रिताभरी ने 2024 मे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होने महिलाओं से ऐसे मामलों पर चुप न रहने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग भी की थी। अब रिताभरी ने बताया कि उन्होंने मौजूदा सरकार के सामने भी नई याचिका दी है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें