साउथ अभिनेता प्रकाश राज की मुसीबतें बढ़ने वाली है। उनके खिलाफ बेंगलुरु की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उन पर कई राज्यों के वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप है। 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने दावा किया था कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना के राज्यों की आईडी है। अगर यह आरोप साबित हो जाते हैं तो ऐसा करना चुनाव के नियमों का उल्लंघन करना माना जाता है।
यह भी पढ़ें: कुणला खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज, 'बिग बॉस' और 'लॉक अप' से कितना अलग?
प्रकाश राज के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
दिलीप कुमार के मुताबिक पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वह पहले बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिशन और चुनाव आयोग के पास गए थे लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो उन्होंने कोर्ट का रूख किया। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति एक ही जगह का नागरिक हो सकता है। शिकायककर्ता का कहना है कि प्रकाश राज ने नियमों का उल्लंघन किया है क्योंकि उनके पास कई वोटर आईडी हैं।
48वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने प्रकाश राज को 2 बार सामने भेजा गया था। उन्हें दो बार कार्ट में पेश होने का आदेश दिया गया लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। ऐसे में उम्मीद है कि प्रकाश राज को इस मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कुणला खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज, 'बिग बॉस' और 'लॉक अप' से कितना अलग?
अभी तक पूरे विवाद पर प्रकाश राज ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस वजह से कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अजय देवगन की फिल्म 'द्दश्यम 3' में नजर आएंगे।