कलर्स टीवी का पॉपुलर शो 'सेहर होने को है' में 7 साल का लीप आ गया है। इस शो में सेहर का रोल ऋषिता कोठारी निभा रही थी। उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है। ऋषिता को भाविका शर्मा ने रिप्लेस किया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो में भाविका और पार्थ के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सहर के किरदार में भाविका को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।
शो के प्रोमो में दिखाया जाता है कि माहीद के कान में सेहर की आवाज गूंजते हुए कहती हैं कि उसकी अम्मी के कातिल आप है। इसके बाद वह चौंक कर उठता है और पूरे कमर को आग लगा देता है। उसे इस सदमे से उभरने के लिए डॉक्टर से थेरेपी लेने को कहा जाता है। वह जिस डॉक्टर से मिलता है वह कोई और सेहर होती है। क्या सेहर माहिद को उसकी गलती के लिए माफ करेगी। यही शो का नया ट्विस्ट है।
यह भी पढ़ें: बिना कट रिलीज हुई, अब OTT से हटा दी गई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'
सोशल मीडिया पर छाईं भाविका शर्मा
'सेहर होने को है' के पहले प्रोमो में ही भाविका शर्मा छा गई हैं। उनकी सादगी और दमदार ऐक्टिंग ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'भाविका सेहर के रोल में पसंद आई। उन्होंने सेहर के किरदार को अच्छे से निभाया है। मैं बिना चिंता के इस शो को देख सकता हूं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विका ने सेहर की सादगी और उसकी भावनाओं को अच्छे से पर्दे पर दिखाया है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सेहर और माहीद को साथ में देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।'
ऋषिता कोठारी ने क्यों शो छोड़ा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्थ और ऋषिता के बीच में सेट पर झगड़ा हो गया था। मुद्दा इतना बढ़ गया था कि पुलिस उनके सेट पर आई थी। हालांकि इस झगड़े पर पार्थ या ऋषिता में से किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए थे।
ऋषिता ने अपने फैंस को बताया कि वह इस शो को छोड़ रही है। उनके लिए यह बहुत ही यादगार सफर था और फैंस से सेहर के कैरेक्टर को अपने दुआओं में याद रखने की बात कही।
कौन हैं भाविका शर्मा?
भाविका शर्मा टीवी की जानी मानी ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। उनके काम को टीवी शो 'मैडम सर' में कॉन्सटेबल संतोष शर्मा के रोल से मिली थी। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' आईपीएस सवि चौहान का निभाया था जो घर-घर में पॉपुलर हुआ था।