logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BB19: सलमान के शो में कुनिका सदानंद से लेकर डेफिनेट तक ने ली एंट्री

'बिग बॉस 19' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने इस बार हिस्सा लिया। शो में कई पॉपुलर स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हिस्सा लिया है। आइए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते है।

salman khan show bigg boss 19

सलमान खान (Photo Credit: Jiohotstar insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर सबसे पहले सलमान खान ने अपने गानों पर धांसू परफॉर्मेंस दिया। इस बार की थीम घरवालों की सरकार है। इस बार शो में पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर टीवी के बड़े सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में अशूनर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, बशीर अली, तान्या मित्तल, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नीलम गिरी, जीशान कादरी, पोलिश सिंगर Natalia Janoszek, नेहल चुडासमा, प्रणीत मोरे, लैला मजनू' एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने हिस्सा लिया है। 

 

अशनूर कौर- शो की पहली कंटेस्टेंट अशनूर कौर हैंउन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'सुमन इंदौरी' जैसे कई टीवी शोज में हिट काम किया हैअशनूर ने कहा कि वह शो की सबसे यंग विनर बनकर निकलेंगी

 

यह भी पढ़ें- चित्रागंदा को क्यों नहीं मिल रहा है फिल्मों में काम? खुद बताई वजह

 

'डेफिनेट' जीशान कादरी

 

शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' स्टार जीशान कादरी थेजीशान ने फिल्म में डेफिनेट का किरदार निभाया थाजीशान ने शो में सलमान खान को लाल रंग का गमछा पहनाया था। उन्होंने सिर्फ डेफिनेट का किरदार ही नहीं निभाया था बल्कि फिल्म की कहानी भी लिखी थी।

 

गौरव खन्ना

 

टीवी के सबसे पॉपुलर अभिनेता गौरव खन्ना ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से शो में एंट्री लीगौरव ने 'अनुपमा' में अनुज का रोल निभाया था। इस किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

 

कॉमेडियन प्रणीत मोरे

 

बिग बॉस के घर में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने एंट्री लीवह रेडियो जॉकी भी रह चुके हैंप्रणीत ने आते ही अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया

 

कुनिका सदानंद

 

सलमान खान के रियलिटी शो में अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैंवह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैकुनिका अपने समय की बेहतरीन रह चुकी हैं। 

 

यह भी पढ़ें- BB19: आज से शुरू हो रहा है सलमान का शो, कहां देख सकते हैं प्रीमियर?

 

अमल मलिक

 

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमल मलिक भी सलमान के रियलिटी शो का हिस्सा हैअमल की एंट्री से सलमान खुद भी हैरान थेउन्होंने कहा जब मुझे पता चला कि तुम अंदर जा रहे हो तो मैं हैरान हो गया थाअमल ने कहा कि मेरे लिए नया सफर हैमैं चाहता हूं कि लोग मुझे हेडलाइन से नहीं मेरी असली पर्सनैलिटी से जानें

 

मृदुल तिवारी

 

सलमान खान ने बताया कि मृदुल तिवारी और शहबाज के बीच में वोटिंग हुई थीइंडिया ने मृदुल को सबसे ज्यादा वोट दिए हैं। उन्हें घर में जाने की एंट्री मिली। मृदुल का देसी अंदाज पहले ही दिन से लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 

 


और पढ़ें