logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अर्शिफा खान से कुशाल तंवर तक, Bigg Boss में दिखा जेनजी कंटेस्टेंट्स का दबदबा

इस बार 'बिग बॉस 20' के घर में सोशल मीडिया स्टार्स ज्यादा नजर आए हैं। ये लोग युवाओं के बीच में बेहद पॉपुलर है। आइए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

Kushal Tanwar, Arishfa and rhiti tiwari

कुशाल तंवर, अर्शिफा खान और रीति तिवारी, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' शुरू हो गया है। इस शो के ऑन एयर होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के चहेते सितारे शामिल है। कुछ को लोग जानते हैं। कुछ सोशल मीडिया स्टार्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इस बार की थीम तथास्तु 2 काफी दिलचस्प है जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो लाइफ लाइन मिलेगी।

 

इस बार बिग बॉस में घर में जेन जी की आवाज ज्यादा गूंज रही है। इस लिस्ट में अर्शिफा खान से लेकर रीति तिवारी तक का नाम शामिल है। आइए बिग बॉस के जेन जी कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बिपाशा बसु ही नहीं, इन एक्ट्रेस ने भी मां बनने के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

'बिग बॉस' में गूंजी जेनजी की आवाज

अर्शिफा खान

 

अर्शिफा खान की उम्र 23 साल है। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 29. 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अर्शिफा शो में भी जमकर बवाल कर रही हैं। एक झगड़े के दौरान उन्होंने खुद को जेनजी बताया। घर में उन्हें कई कंटेस्टेंट्स बच्चे की तरह ट्रीट कर रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। अर्शिफा का पहले ही दिन घर में माही गिल और आम्रपाली दुबे से जमकर बहसबाजी होती है।

 

रीति तिवारी 

 

मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी सिंगर, लिरिसिस्ट और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नहीं है। बिग बॉस में आने के बाद में लोग उनके बारे में जानने लगे हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं।

 

कुशाल तंवर

 

कुशाल तंवर को सोशल मीडिया पर लोग गुल्लू के नाम से जानते हैं। कुशाल ने 'रोडीज', 'स्पिलिट्सविला', मां है ना के विनर रह चुके हैं। वह लगातार तीन रियलिटी शोज जीते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दर्शकों को उनका मस्तीभरा अंदाज पसंद आ रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी की बेटी रीति का महेंद्र सिंह धोनी से क्या कनेक्शन है?

 

यूंग डीएसए

 

यूंग डीएसए पहले ही दिन घर में चर्चा में आ गए हैं। टास्क के दौरान उनका तौकीर काजी से झगड़ा होता है। वह पुणे के पॉपुलर हिप हॉप आर्टिस्ट हैं। उनका असली नाम विजय मचारे हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

 

तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp

 

तन्मय सिंह को ScoutOp के नाम से जाना जाता है। उनके यूट्यूब चैनल पर 5.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। तन्मय से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। वह इंटरनेट पर बहुत पॉपुलर है।


और पढ़ें