logo

मूड

ट्रेंडिंग:

माही ने सबको दिया ऑर्डर, बादशाह की एक्स वाइफ बोलीं- 'अंडरगार्मेंट्स धुलवाएगी'

शो में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच में ड्रामा देखने को मिला। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें माही विज के तेवर से सभी घरवाले परेशान नजर आए।

Mahhi Vij and Isha Rikhi

माही विज और ईशा रिखी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में पहले ही दिन बवाल और ड्रामा देखने को मिला। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में माही विज के तेवर ने कंटेस्टेंट्स को परेशान कर दिया। वह घर में आते ही बाकी सदस्यों को ऑर्डर देने लगी। उनकी इस हरक्त पर पंजाबी ऐक्ट्रेस ईशा रिखी भड़क गईं।

 

शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां माही हो वहां पर झगड़ा तो होना ही है। आइए जानते हैं घर में पहले दिन क्या कुछ हुआ?

 

यह भी पढ़ें: 'पंचायत' के दामाद जी से मनोज तिवारी की बेटी तक, Big Boss 20 में कौन-कौन आया?

माही विज ने घरवालों को दिखाया तेवर

प्रोमो वीडियो की शुरुआत माही से होती है। वह अमन गांधी से कहती हैं, 'अमन मेरा सामान आ गया, आजा।' इस पर अमन ने कहा कि आप मुझे प्लीज बोलो जरूर चलूंगा। इस पर माही भड़क गईं। उन्होंने फिर कहा, 'यह भी तो जा रहा है, मैं तुझे प्लीज बोलूंगी। चल भक्क।' इसके बाद वह ईशा रिखी से कहती हैं, 'मेरे लिए चाय बना दो। तुम लड़की हो चाय नहीं बनना आता है।' इस पर ईशा ने कहा, 'आप क्या हो?' फिर माही अर्शिफा से लड़ने लगती हैं, 'तुझे बोला चाय में दूध डाल दें।' अर्शिफा ने आगे कहा, 'आप मुझे ऑर्डर मत दो। मुझे चाय बनानी नहीं आती है।'

 

माही का व्यावहार घर के लोगों को पसंद नहीं आया। उनकी इस हरकत पर ईशा भड़क गईं। ईशा ने आगे कहा, 'कल जब से आई है ना तुम मेरी चाय बनाओ। तुम मेरे कपड़े लगाओ। शुक्र है इन्होंने यह नहीं बोला कि मेरी चड्डी भी धो दो।' अर्शिफा ने आगे कहा कि मुझे उनसे बहुत ही ऑफ वाइब आ रही है।

 

यह भी पढ़ें: TV सीरियल में मेकअप से ही खुल जाता है राज कि कौन है हीरोइन और कौन है विलेन

 

View on Instagram

 

शो का प्रोमो हुआ वायरल

 

शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'पहले ही दिन ड्रामा शुरू।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'जहां माही होगी वहां झगड़ा होगा।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अच्छा हुआ जय बच गया।'

इस बार शो में 17 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, अर्शिफा खान समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया है।  

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें