'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट के रिलेशनशिप पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आप दोनों जो कर रहे हैं। वे चीजें कैमरे पर अच्छी नहीं दिख रही है।
'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को ऑनएयर हुए महीने भर का समय बीत गया है। घर में स्काउ ओपी और लव गिल का भाई बहन वाला एंगल लोगों को फेंक लग रहा है। दोनों की वजह से सोशल मीडिय पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा कि आज का एपिसोड अनफिल्टर होने वाला है।
वीकेंड का वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित प्रोमो में स्काउट और लव के रिलेशनशिप पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही वह शो के अन्य कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में रोहित ने कहा, 'जो भी होगा बिना स्क्रिप्ट के होगा। मेकर्स ने मुझे कुछ भी नहीं बताया है। मैं आप सबको हफ्ते भर देखकर आया हूं। मुझे कोई कुछ नहीं बता रहा है। यह एपिसोड अनफिल्टर होगा।' इसके बाद रोहित ने आसिफ से पूछा कि आपेक और काजी के बीच में क्या हुआ था? आसिफ ने कहा कि काजी कई बार ऐसी चीजें बोलते हैं और फिर कहते हैं मेरा ये मतलब नहीं था। बहुत ही सेंसलेस बातें करते हैं।
रोहित ने कहा, 'आपको ऐहसास नहीं होता है लेकिन आप चार्ज होकर आते हो बता दूं। आपको समझ भी नहीं आया आपने उसे हेडबट दिया। काजी के पास पूरी बुली गैंग जाती है। चार आदमी का एक आदमी की तरफ बढ़ना। फिर उस एक आदमी का सॉरी बोलना भी ना तो तीन या 4 बड़े लोग है न गलत लगता है।'
रोहित ने आगे कहा, 'लव और स्काउट एक चीज जो बहुत गलत लग रही है। सलमान भाई ने भी हिंट देने की कोशिश की। फिर वह रूक गए। आप लोग जब क्लोज आते हो। एक तरफ आप लेटे हो। वह आपके पैर दबा रहा है। फिर कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, हाथ दब रहा है। ये देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। आपके कंधे दबा रहा है। आप आवाजें निकालने रहे हो। कैमरे पर गंदा दिख रहा है।'
स्काउट सफाई देने की कोशिश करते हैं। रोहित ने कहा कि आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कहां गलत जा रहे हो? रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी आ सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसका कोई प्रोमो शेयर नहीं किया है।