logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Bigg Boss 20 का ट्रेलर रिलीज, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान

'बिग बॉस 20' के ऑन एयर होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया है। शो के होस्ट सलमान खान ने सबसे बड़े ट्विस्ट का खुलासा किया है।

Salman Khan

सलमान खान, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' जल्द आने वाला है लेकिन इस बार गेम में काफी कुछ खास होगा। इसकी छोटी सी झलक ट्रेलर में दिखने को मिली है। सलमान ने ट्रेलर में बताया कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा जीवन दान मिलेगा। इस ट्विस्ट से कंटेस्टेंट्स की गेम पूरी तरह से बदल जाएगी और फैसले लेने मुश्किल होंगे।

 

ट्रेलर की शुरुआत सलमान के साथ होती है। वह एक मैदान में दो योद्धाओं के बीच में लड़ाई देखते नजर आते हैं। जब दोनों योद्धा थक कर हार जाते हैं तब सलमान की एंट्री होती है। वह कहते हैं, 'यहां पर आता है ट्विस्ट। इस बार बिग बॉस में मिलेगा एक एक्स्ट्रा जीवनदान। तथास टू।' उन्होंने आगे कहा कि हर साल बिग बॉस में गेम की थीम बदलती है। इस बार गेम खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। जीवनदान उतना सीधा साधा नहीं है जितना सुनने में लगता है। बाकी सब तो आपको घर में जाने पर ही पता चलेगा।

 

यह भी पढ़ें: डर और सस्पेंस से भरा है 'हैवान' का टीजर, विलने के रोल में छाए अक्षय कुमार

'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

'बिग बॉस 20' दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है। जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस हेड आलोक जैन ने कहा, 'इस बार सीजन 20 है। यह नंबर हमारे लिए किसी माइलस्टोन से कम नहीं है। यह एक सेलब्रिएशन है। इस वजह से गेम के फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया गया। गेम में आपको कई परतें देखने को मिलेगी जिसकी वजह से कंटेस्टेंट्स को गेम स्ट्रैटेजी के साथ खेलना होगा।'

 

 

 

मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट जारी नहीं की है। निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण पटेल, जन्नत जुबैर समेत कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। यह शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी पर ऑनएयर होने वाला है। आप इस शो को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।


और पढ़ें