logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन पाईं रिया अहीर, सलमान ने स्टेज से क्यों लौटाया?

'बिग बॉस 20' के प्रीमियर में रिया अहीर को स्टेज पर बुलाया गया। उनके साथ पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल भी नजर आईं। दोनों के बीच में तीखी बहस भी देखने को मिली। आखिर में रिया को एंट्री क्यों नहीं मिली?

Riya Ahir

रिया अहीर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ी को लेकर कॉकरेंच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन किया था। यह अंदोलन दिल्ली, मुंबई समते अन्य शहरों में भी हुआ था। मुंबई प्रोटेस्ट में रिया अहीर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। वह रातोंरात स्टार बन गईं।

 

इस प्रोटेस्टेट से चर्चा में आने के बाद वह 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाली थीं। सोशल मीडिया पर रिया को इस वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। रिया ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि वह मॉडल, ऐक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर हैं। उनकी अपनी एक जिंदगी हैं। शो के प्रीमियर पर वह नजर आईं लेकिन घर के अंदर नहीं गई। उन्हें स्टेज से 2 मिनट बाद ही वापस लौटना पड़ा। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि रिया शो का हिस्सा नहीं बन पाईं?

 

यह भी पढ़ें: 'अलायंस' और 'लॉक अप 2' से फीका दिखा Bigg Boss 20, 16 में से 11 को नहीं जानते लोग

शो का हिस्सा क्यों नहीं बनीं रिया अहीर?

मेकर्स ने जनता को पावर दिया था रिया अहीर और पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल में से जिसे चुनेंगे उसे शो में रखा जाएगा। इसके बाद प्रीमियर पर सलमान लव गिल और रिया को स्टेज पर बुलाते हैं। वह कहते हैं, 'हमने देखा है कि आप दोनों इंटरनेट पर एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। अब दोनों में से ज्यादा डिजर्विंग कौन हैं।

 

 

View on Instagram

 

इस पर रिया ने लव से कहा, 'आपने एक चीज बोली थी कि बस रोकने का इतना दम रखती हो तो एक चीज बोलनी थी कि वह बस नहीं वैन थी।' रिया के ताने का जवाब देते हुए लव ने कहा, 'अच्छा अगर वह ड्राइवर नहीं रोकते तो शायद आज यह यहां नहीं होती।'

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, क्या 'मिर्जापुर' पर भी पड़ी भारी?

रिया नहीं बनी शो का हिस्सा

लव की बात सुनने के बात रिया ने कहा कि उनके जीवन का मकसद पूरा हो जाता। रिया के जवाब पर पलटवार करते हुए लव कहती हैं, 'मुझे लगता है कि फिर आपका काम बाहर ही है क्योंकि यहां सब अपने हक के लिए लड़ सकते हैं।' सलमान दोनों की तीखी बहस में न्यूट्रल नजर आए।

 

सलमान ने रिया को बताया कि उन्हें लव से कम वोट्स मिले हैं जिसकी वजह से उन्हें घर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। सलमान रिया को घर के मुख्य दौर से वापस लौटा देते हैं। हालांकि रिया ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें