'बिग बॉस' टीवी एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिलता है। यह एक इकलौता शो है जिसमें आपको दोस्ती, दुश्मनी, लव अफेयर हर इमोशन देखने को मिलता है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस का 19वां सीजन भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले है। फैंस जानना चाहते हैं कि कौन इस बार का विजेता होगा?
फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए खूब वोट्स कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के पुराने सीजन के विनर अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें- 'मिसेज देशपांडे' में खलनायिका बन छाईं माधुरी, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग
बिग बॉस के विनर्स अब कहां हैं?
राहुल रॉय- बिग बॉस सीजन के पहले विनर राहुल रॉय थे। इस शो में उनकी पर्सनैलिटी को लोगों ने पसंद किया था लेकिन इस शो से उन्हें कोई काम नहीं मिला।
आशुतोष कौशिक- 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक थे। शो जीतने के बाद वह दो-तीन रियलिटी शोज में नजर आए थे। इसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
जूही परमार- 'बिग बॉस 5' की विनर जूही परमार थीं। हालांकि इस शो को जीतने के बावजूद उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली।
उर्वशी ढोलकिया- अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस 6' की विनर थीं। हालांकि उन्हें शो जीतने के बाद कुछ खास काम नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने उड़ाया चामुंडा देवी का मजाक, दर्ज हुआ केस, लोग बोले- 'शर्म करो'
गौहर खान- गौहर खान बिग बॉस की विनर थीं। उनकी दमदार पर्सनैलिटी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था। शो जीतने के बाद गौहर को काफी काम मिला और लगातार फिल्मों और सीरीज में नजर आ रही हैं।
मनवीर गुज्जर- बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुज्जर थे। वह कोई सेलिब्रिटी नहीं थे। वह एक कॉमनर थे। शो जीतने के बाद वह किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए।
शिल्पा शिंदे- अभिनेत्री शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर थीं। इस शो को जीतने के बाद भी उन्हें कही काम नहीं मिला। इस बात का जिक्र शिल्पा कई इंटरव्यूज में कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी बिग बॉस की सफलता को ठीक से भुना नहीं पाईं।
दीपिका कक्कड़- वह 'बिग बॉस 12' की विनर रह चुकी हैं। दीपिका टीवी से दूर हैं और अपना खुद का यूट्यूब चैनल चला रही हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला- 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे। अब वह इस दुनिया में नहीं रहे।
रुबीना दिलैक- 'बिग बॉस 14' की विनर अभिनेत्री रुबीना दिलैक थीं। वह लगातार शोज में नजर आ रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश- तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर थीं। शो में उन्हें लोगों ने खूब पंसद किया था। तेजस्वी लगातार रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव है।
करण वीर मेहरा- 'बिग बॉस 18' के विनर करण वीर मेहरा थे। शो जीतने के बाद करण रोहित शेट्टी के शो खतरा-खतरा में नजर आए थे। इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए।