logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीली साड़ी वाली अभिनेत्री की AI से बनी डीपफेक फोटोज वायरल, कौन हैं वह?

सोशल मीडिया पर हाल ही में नीली साड़ी वाली अभिनेत्री का तस्वीरें अचानक वायरल हुईं तो लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया। अब उनकी तस्वीरों को एआई की मदद से मॉर्फ किया जा रहा है जिससे वह नाराज है।

girija oak

गिरिजा ओक, Photo Credit: girijaoak insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए? इसके बारे में कोई कुछ नहीं समझ सकता है। हाल ही में एक अभिनेत्री की नीली साड़ी में कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। वीडियो में उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे रहे हैं। फोटो वायरल होते ही लोग उनके सोशल मीडिया पर खोजने लगे।

 

यह अभिनेत्री गिरिजा ओक है। उन्होंने मराठी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बनाई है। गिरिजा के इसी वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी फोटो से एआई की मदद से छेड़कानी की गई है। इन फोटो को सेक्सुअलाइज किया गया है जिसे देखकर काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा ये तस्वीरें देखेगा तो क्या सोचेगा।

 

यह भी पढ़ें- मिजान जाफरी 7 साल में नहीं दे पाए 1 हिट, 'दे दे प्यार दे 2' से चमकेगी किस्मत!

गिरिजा की तस्वीरों के साथ हुईं छेड़छाड़

गिरिजा ने कहा, 'मैं खुद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं और ऑनलाइन कैसे चीजें शेयर होती हैं? अच्छे से जानती हूं। जब कुछ वायरल या ट्रेंड होता है तो वह ज्यादातर फेक होता है। कुछ पोस्ट, लाइक्स और व्यूज के लिए उसके साथ छेड़कानी करते हैं। हम सभी जानते हैं कि यह गेम कैसे खेला जाता है। 

 

उन्होंने कहा, 'मेरा 12 साल का बेटा है। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता है लेकिन एक दिन करेगा। जब वह बड़ा हो जाएगा, इन फोटोज को कहीं न कही तो देखेगा क्योंकि

यह इंटरनेट पर रहेंगी ही।'

 

यह भी पढ़ें- कामिनी कौशल का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कौन हैं अभिनेत्री गिरिजा ओक?

गिरिजा ओक मराठी अभिनेत्री हैं। उन्हें 'लज्जा' शो से पहचान मिली थी। गिरीजा ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'तारे जमीन पर', 'शोर इन द सिटी' और 'जवान' में नजर आए थे। गिरिजा की हाल ही में फिल्म नेटफ्लिक्स की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में भी काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें