logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज, लोगों ने बताया 'सैयारा' की कॉपी

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है।

chand mera dil poster

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों का बोलबाल हमेशा रहता है। करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी मुख्य भूमिका में हैं। अनन्या और लक्ष्य की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट बहुत पहले हुई थी।

 

अनन्या और लक्ष्य पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के टीजर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। वहीं, कुछ इसे सैयारा की कॉपी बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं आमिर खान की भतीजी जैन मैरी जिनकी वल्गर क्लिप हुई वायरल?

'चांद मेरा दिल' टीजर

प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है। इसी डायलॉग के साथ फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है। अनन्या और लक्ष्य के बीच किसिंग और इंटिमेसी वाले कई सीन्स दिखाए गए है। अनन्या लक्ष्य से कहती हैं, क्या हमारी लव स्टोरी भी लेजेंड्री होगी। लक्ष्य जवाब देते हैं, लेजेंड्री लव स्टोरी का अंत हमेशा ट्रेजेडी होता है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। यह फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

दर्शकों को कैसा लगा टीजर?

एक व्यक्ति ने लिखा, 'चांद मेरा दिल सैयारा और कबीर सिंह का हैंगओवर है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'लक्षय तो कमाल करेंगे और अनन्या भी करण की हर फिल्म में दिखेंगी।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'अनन्या और लक्षय कमाल के लग रहे हैं।' 

 

यह भी पढ़ें: 'भाई डॉलर भी मिलेगा', कर्ज में डूबे राजपाल, सलमान ने यूं बढ़ाया हौसला

 

अनन्या पांडे लगातार करण जौहर की फिल्मों में दिख रही हैं। वह इससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'  में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। वहीं, लक्ष्य ने 2023 में फिल्म 'किल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

Related Topic:#Ananya Panday

और पढ़ें