logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CINTAA ऑफिस के बाहर पूनम ढिल्लों और उपासना का झगड़ा, पुलिस बोलीं- 'शर्म करो'

CINTAA सदस्यों के बीच में जमकर झगड़ा हो गया है। इस वीडियो में पूनम ढिल्लों, उपासना सिंह और कुनिका सदानंद के बीच में बहसबाजी होती दिख रही है।

Poonam Dhillon and Upasana Singh

पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) के ऑफिस के बाहर ऐक्टर्स के बीच में झगड़ा हो गया। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूनम ढिल्लो, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका सदानंद समेत अन्य लोग नजर आए।

 

यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिस को आपस में झगड़ रहे ऐक्टर्स को डांटना भी पड़ा। कुनिका सदानंद ने हाल ही में आरोप लगाया था कि CINTAA के पेपर्स और फाइलें पूनम की गाड़ी में रखकर ले जाई गई।

 

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र का B-ग्रेड सीन देख भड़क गए थे सनी देओल, पिट गए डायरेक्टर

पूनम ढिल्लों और उपासना में हुआ झगड़ा

इसके बाद एक वीडियो में कुछ सदस्य इसके बारे में पद्मिनी से सवाल करते हैं। जब वे पद्मिनी से पूछते हैं कि क्या वे कागजात गाड़ी में ले जाने की मान रही हैं तब वह उनसे उस लेटर को दिखाने को कहती हैं जिसमें कमिटी को भंग करने की बात कही गई थी। एक अन्य वीडियो में पूनम ढिल्लों कहती हैं, उनकी गाड़ी क्यों चेक हो रही हैं? इस वीडियो को कुनिका सदानंद रिकॉर्ड कर रहे थी। दोनों के बीच में बहसबाजी भी होती है। इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों से कहती हैं, आप लोगों से इस तरह बोलना अच्छा नहीं लग रहा है। हम झुग्गी में रहने वालों से भी ऐसे बात नहीं करते हैं। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। लोग आपको दे रहे हैं। अपनी इज्जत का ख्याल करो।

 

 

View on Instagram

 

View on Instagram

 

एक वीडियो में उपासना ने पुलिस से कहा कि वे उन कागजों को वापस मंगवा लें जो पहले भी भेजे जा चुके थे। उनमें से एक ने कहा कि यह हमारा  काम नहीं है। अगर उन्होंने कागजों के साथ छेड़छाड़ की है तो लेबर उस कमीशन उनसे पेश होने के लिए कहेगा। इस दौरान सदस्यों ने पुलिस और आपस में बहस की। CINTAA के सदस्यों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'हैवान' का पहले ही दिन निकला दम, अक्षय और सैफ की जोड़ी ने किया बोर

 

अगस्त में CINTAA के अंदर की परेशानियां सामने आईं। जब 21 सदस्यों वाली कमेंटी के 8 चुने हुए प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्यों ने इस्तीफ दे दिया। CINTAA की पूर्व जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह का कहना है कि कमेंटी के 50% से ज्यादा लोगों ने इस्तीफा दे दिया है जिसकी वजह से कमेटी भंग हो गई है। उन्होंने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि कमेंटी की पूर्व अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने इन बातों का खड़न किया है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें