logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा लव लेटर, तोहफे में हेलीकॉप्टर देने का दावा

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को वैलेंटाइन डे पर लव लेटर लिखा है। उसने पत्र में जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

Jacqueline Fernandez and sukesh chandra

जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली की मंडोली जेल में महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार चर्चा में हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लवर लेटर लिखा। अपने प्रेम पत्र में सुकेश ने इस बार एयरबस एच सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है।

 

सुकेश का यह लव लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुकेश ने जैकलीन को अपने लेटर में लिखा, माई बेबी बोम्मा, वावा, एंजेल और जैकी। भले ही जेल की दीवारें उन्हें अलग कर रही हो लेकिन उनका दिल हमेशा जैकलीन का नाम ही लेता है।

 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ये फिल्में, मेकर्स पर हुई नोटों की बारिश

सुकेश ने जेल से लिखा जैकलीन को लेटर

सुकेश ने आगे लिखा, 'कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव के लिए वह जिम्मेदार है लेकिन तूफान खत्म होने वाला और सबकुछ जल्द ठीक हो जाएगा। मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगा, न इस जन्म में न किसी और जन्म में, तुम सिर्फ मेरी हो।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'जैकलीन को कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस हेलीकॉप्टर, बाहर-भीतर जेएफ इनीशियल्स उसके जेट और यॉट से मैचिंग पेंट जॉब गिफ्ट कर रहा है। यह गिफ्ट उनके मेहनत की कमाई का है किसी अपराध का नहीं।' हालांकि उसने अपने पत्र में कहा कि जैकलीन उनके गिफ्ट्स को कानूनी मामलों की वजह से तुरंत इस्तेमाल नहीं करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: 'बैटल ऑफ गलवान' का नया गाना रिलीज, यूजर्स बोले- 'भाईजान का कम बैक मुश्किल'

सुकेश पर 200 करोड़ की ठगी का केस

सुकेश अक्सर अलग-अलग मौकों पर जैकलीन को पत्र लिखता है। वह अपने पत्र में चिट्ठियां, प्राइवेट जेट, महंगे कारें जैसे महंगे गिफ्ट देने का दावा कर चुका है। वहीं जैकलीन कई बार कह चुकी हैं कि उनका सुकेश के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने महंगे गिफ्ट्स को लेकर कहा था कि उन्हें उनकी सोर्सिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थीं। सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के मामले का आरोप है। इस मामले में जैकलीन, नोरा फतेही समेत कई हस्तियों का नाम सामने आया था।

 

वहीं, जैकलीन की बात करें तो वह अपने काम में बहुत बिजी हैं। वह अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें