logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां बनने के बाद रैंप वॉक पर दिखीं दीपिका, रेखा से क्यों हुई तुलना

दीपिका पादुकोण मैटरनिटी ब्रेक के बाद पहली बार रैंप वॉक पर नजर आईं। उनके लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।

Deepika padukone and rekha

दीपिका पादुकोण और रेखा (Photo Credit: Deepika and Rekha)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले साल वह एक प्यार सी बेटी की मां बनी हैं। रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। इस समय उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है।

 

हाल ही में दीपिका डिलीवरी के बाद पहली बार रैंप वॉक पर नजर आईं। उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो पर  बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे।

 

ये भी पढ़ें- अक्षय की 'स्काई फोर्स' से क्यों नाराज है कोडवा समुदाय, जानें विवाद

 

मां बनने के बाद रैंप पर पहली बार दिखीं दीपिका 

 

 

इस इवेंट में दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थी। उन्होंने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। मां बनने के बाद वह पहली बार रैंप पर दिखीं। उन्होंने व्हाइट पैंट, टॉप और ट्रेंच कोर्ट पहना था। दीपिका ने अपने लुक को चोकर पेंडेंट और ब्लैक सन ग्लासेस से कंप्लीट किया था। दीपिका के लुक की फैंस  रेखा से तुलना कर रहे हैं। दरअसल रेखा भी एक रैंप शो में इसी तरह के लुक में नजर आई थीं।

 

ये भी पढ़ें- 4 साल से 'फ्लॉप स्टार' का ठप्पा, Sky Force अक्षय को दिलाएगी सक्सेस?

 

सोशल मीडिया पर दीपिका की हुईं रेखा से तुलना

 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ये तो रेखा की तरह लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, दीपिका ने रेखा के लुक को कॉपी किया हैय़ तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका व्हाइट आउटफिट में कमाल लग रही हैं। 

 

दीपिका के अलावा इस इवेंट में सोनम कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे नजर आए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार फिल्म कल्कि एडी 2898 में नजर आई थी। फिल्म में उनके की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।


और पढ़ें