logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेग्नेंट हो गईं तो 'राका' से दीपिका पादुकोण के सीन काट दिए? अब सामने आया सच

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसके बाद से खबर आने लगी कि उन्हें एटली की फिल्म राका से बाहर कर दिया या फिर उनके सीन्स को कट कर दिया है। अब मेकर्स ने इस पर जवाब दिया है।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वह 40 साल की उम्र में दोबारा मां बनेंगी। फैंस से लेकर लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें बधाइयां दी है। इस दौरान भी वह लगातार काम कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों साथ में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह एक ऐक्शन थ्रिलर मूवी होगी। 

 

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका को राका से हटा दिया गया है या उनके सीन्स को छोटा कर दिया है क्योंकि यह ऐक्शन मूवी है। अब इसे पूरे विवाद पर 'राका' के मेकर्स ने अपना जवाब दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह को देंगे किलविश का रोल, खुद बताया कारण

क्या 'राका' से कट गया दीपिका का पत्ता?

'राका' के मेकर्स ने इन खबरों को अफवाह बताया है। टीम ने अपने  बयान में कहा, 'सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है। दीपिका फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी एनर्जी के साथ चल रही है। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में ही इंटेंस ऐक्शन सीन सीक्वेंस शूट करेंगी। वह प्रेग्नेंसी के दौरान ही शूटिंग करेंगी। मेकर्स और दीपिका इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं।'

 

करीब सूत्र ने आगे बताया, 'किंग' और ''राका' दोनों अपने टाइम के हिसाब से ही रिलीज होगी। वह अपने शेड्यूल को लेकर काफी शख्त है।'

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्मण तो बने स्टार, दशरथ से कैकेयी कहां गायब?

'राका' से सामने आया अल्लू अर्जुन का लुक

'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं और प्रोड्यूस सन पिक्चर्स कर रहा है। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील हुआ था। उनके दमदार अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था।

 

दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। कपल ने पहली बेटी दुआ पादुकोण का स्वागत सितंबर 2024 में किया था और करीब एक साल तक लोगों को चेहरा नहीं दिखाया था। 2025 में दीवाली के मौके पर कपल ने फैंस को बेटी का चेहरा दिखाया था।


और पढ़ें