logo

ट्रेंडिंग:

नेम-फेम के बाद भी आखिर क्यों सेलेब्स को होता है स्ट्रेस

आज के तनाव पूर्ण माहौल में मेंटल हेल्थ गंभीर मुद्दा है जिसके बारे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक खुलकर बात कर रहे हैं।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

आज के इस बिजी लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर के बीच में हमारी मेंटल हेल्थ (Mental Health) को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। मेंटल हेल्थ एक बहुत ही बड़ा टॉपिक है जिसे आमतौर पर लोग स्ट्रेस कहकर इग्नोर कर देते हैं। आज के तनावपूर्ण माहौल में लोग कई तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं। इस बारे में कई सितारों ने खुलकर बात की है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, शाहरुख खान समेत तमाम सितारों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इन सेलेब्स ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर क्या कहा? 

 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

 

दीपिका पादुकोण पहली वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने पब्लिक प्लटेफॉर्म पर सबसे पहले डिप्रेशन के बारे में बात की थी। 2015 में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो डिप्रेशन से जूझ रही थी उस समय लोग इसे एक कमजोरी मानते थे। उन्होंने बताया था कि अक्सर रोने लगती थी। वो अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने बाद में डॉक्टर्स की मदद ली। एक्ट्रेस लिव, लव, लॉफ फाउंडेशन की स्थापना की। इस फाउंडेशन का काम लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूक करना है।

 

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

 

अनुष्का शर्मा भी तनाव का शिकार रह चुकी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि मैं डिप्रेशन में हूं और इसका इलाज करवा रही हूं। मैं स्ट्रेस से बचने के लिए दवा ले रही हूं। मेरे परिवार में भी डिप्रेशन की हिस्ट्री रही है। ये एक सामान्य बात है। इसमें किसी तरह की कोई शर्म नहीं है और ना ही छिपाने की कोई जरूरत है। ये बिल्कुल वैसा ही जैसे आपके पेट में दर्द होता है तो आप दवाइयां लेते हैं। ये भी ठीक वैसा ही है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके बारे में जागरूक हो।

 

आमिर खान (Aamir Khan)

 

आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी आइरा के साथ में मेंटल हेल्थ पॉडकास्ट में नजर आए। एक्टर की बेटी आइरा लंबे समय से मेंटल हेल्थ पर काम कर रही हैं। आइरा सोशल मीडिया और इवेंट्स के जरिए लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करती है। आमिर ने पॉडकॉस्ट में बताया कि वो अपनी बेटी के साथ थेरेपी लेते हैं। उन्होंने कहा कि इन थेरेपी के जरिए हमारा रिश्ता पहले से बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि थेरेपी लेनी की जरूरत है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। दंगल एक्टर ने थेरेपी को शानदार अनुभव कहा है।

 

वरुण धवन

 

वरुण धवन ने बताया था कि 'बदलापुर' की शूटिंग के दौरान वो अवसाद से जूझ रहे थे। एक्टर ने कहा कि मैं धीरे-धीरे डिप्रेशन की तरफ जा रहा था। मैं काफी उदास रहता था। इसका असर मेरे मानिसक स्वास्थ्य पर काफी पड़ रहा था। इसलिए मेरा इससे निकलना बहुत जरूरी थी। मैं फिर डॉक्टर से मिला।

 

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मनोचिकित्सक विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर लोकेश ने बताया कि आप स्ट्रेस से कैसे बच सकते हैं?

  1. हमेशा हेल्दी डाइट लें।
  2. आपको चीजों को नो कहना आना चाहिए। हर चीज के लिए हां नहीं करनी चाहिए।
  3. टाइम मैनेजमेंट
  4. आपके सोशल रिलेशनशिप अच्छे होने चाहिए।
  5. रिलैक्सेशन एक्सरसाइज (योगा, मेडिटेशन) करनी चाहिए।

कई बार स्ट्रेस के शारीरिक लक्षण भी दिखते हैं जैसे कमर में दर्द, पैरों में दर्द होता है। अगर आपको पता चल जाए कि ये लक्ष्ण स्ट्रेस की वजह से हैं तो आपको उन चीजों के बारे में पता करना चाहिए कि किस चीज से आपको स्ट्रेस हो रहा है। उस परेशानी को कम करने की कोशिश करनी है। खुद को बिजी रखें।

 

आखिर क्यों सेलेब्स को होता है स्ट्रेस

 

डॉक्टर लोकेश ने बताया कि सेलेब्स के स्ट्रेस का मुख्य कारण उनका लाइफस्टाइल हैं। वो ज्यादा लोगों पर ट्रस्ट नहीं कर सकते हैं। उनके रिलेशनशिप बहुत अलग होते है। उनकी लाइफ बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल है। कई बार उनके पास बहुत काम होता है। कभी बिल्कुल काम नहीं होता है। वो बहुत ज्यादा ही इमोशनल होते हैं।

Related Topic:#Entertainment#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap