अजय देवगन
, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 'धमाल 4' ने दर्शकों की पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।
'धमाल' फ्रेंचाइजी की पिछले तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म की कहानी शैतान सिंह के 100 साल पुराने छिपे खजाने के इर्द गिर्द घूमती है। जब इस खजाने का राज खुलता है तो एक रहस्यमडी आइलैंड तक पहुंचने की दौड़ शुरू होती है। हर किरादार उस खजाने तक सबसे पहले पहुंचना चाहता है। इस दौड़ के दौरान बहुत सारा कंफ्यूजन, गलत सुराग और मजेदार भाग दौड़ देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: 'मारे ले अब', Lock Upp में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता को दिया जवाब
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग लगातार रिव्यू दे रहे हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी? एक व्यक्ति ने लिखा, 'इंटरवल हो गया। हर कोई
अक्षय कुमार
की तरह बेकार जोक्स पर लोगों को हंसा नहीं सकता है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'वाहियात और घटिया वीएफएक्स।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पहला हाफ अच्छा था लेकिन सेकंड हाफ ठीक-ठाक है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'धमाल 4 बहुत ही मजेदार है।'
यह भी पढ़ें: '10 साल खेल गई मेरे साथ', तलाक की बात पर गौरव ने आकांक्षा पर कसा तंज
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 11 से 12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। हालांकि ऑफिशियल आंकड़ों के लिए कल तक का इंतजार करना होगा। 'धमाल 4' से पहले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।