फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन भी करोड़ों की कमाई की है। धुरंधर 2 ने 8वें दिन लगभग 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। जहां एक तरफ भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने 1,067.24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है और यह बहुत जल्द 1,100 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में पठान, कल्कि और स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ बॉलीवुड के गलियारों में आदित्य धर टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य धर ने अब तक तीन फिल्मों का निर्देशन किया है और तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?
धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड
करोड़ों रुपये कमाए-'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) कमाने वाली चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने केवल 7-8 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की है।
शानदार फिल्मों को पछाड़ा- इस फिल्म ने भारत में शाहरुख खान की 'जवान' (643 करोड़ नेट) और 'स्त्री 2' (627 करोड़ नेट) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
फ्रैंचाइजी की सफलता- 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी अब 'बाहुबली' और 'पुष्पा' के बाद भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रैंचाइजी बनने की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?
अदित्य धर की फिल्में रही हिट
आदित्य धर ने अपनी शानदार फिल्मों के जरिए करोड़ों रुपये कमाए हैं। आदित्य धर की पहली निर्देशित फिल्म 'उरी' थी, जिसने 244 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरी फिल्म 'धुरंधर' आई, जिसने 896 करोड़ का कलेक्शन करके हिट फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई। आदित्य धर की तीसरी फिल्म 'धुरंधर 2' है, जिसने न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा दी है। कुल मिलाकर आदित्य धर की सभी फिल्में हिट रही हैं, जिस वजह से वह टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।