फिल्म मेकर आदित्य धर की फिल्म '
धुरंधर
', 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने कमाल के थे जिन्हें शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। शाश्वत हाल ही में
कपिल शर्मा
के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में आए थे। इस शो पर कपिल ने शाश्वत से पूछा कि 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। क्या उन्हें कम फीस लेने का पछतावा है?
संगीतकार ने कहा, 'नहीं, नहीं। मेरे मन में एक बार भी ऐसा ख्याल नहीं आया।' इस पर अर्चना पूरन सिंह ने कपिल पर तंज कसते हुए कहा कि हर कोई तुम्हारी तरह नहीं सोचता है कपिल। इस पर कपिल ने कहा कि देखो बोल कौन रहा है?
यह भी पढ़ें: 'रावण में सब बुरा नहीं था', साई ने 'रामायण' के प्रीमियर पर लोगों को दी खास सलाह
क्या म्यूजिक लॉन्च तक नहीं कंप्लीट थे धुरंधर के गाने?
शो पर शाश्वत ने निर्देशक आदित्य धर संग काम करने के अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि आदित्य धर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते समय ही संगीत की योजना बना लेते हैं। वह स्क्रिप्ट में ही गाने लिख देते हैं और तय कर लेते हैं कि फिल्म में उसे कहां रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे संगीतकार को बहुत फायदा मिलता है। ये किसी भी संगीतकार के लिए आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सा रे गा मा पा के साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स हैं।
कपिल ने शाश्वत से पूछा कि आप म्यूजिक लॉन्च तक भी गाना बना रहे थे? इस पर शाश्वत ने कहा, 'वह संगीत को फिल्म का एक ऐसा हिस्सा मानते हैं जिस पर वह निर्देशक के साथ लगातार काम करते हैं।' उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद भी उनकी टीम गाने को बेहतर करने की कोशिश करती रहती है।
यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में हुई तहसीन पूनावाला की एंट्री, भाई को देख बौखलाए शहजाद
शाश्वत ने कहा- 'मैं गाना नहीं फिल्म बनाता हूं'
उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ संगीत नहीं बना रहा हूं। बल्कि निर्देशक के साथ मिलकर फिल्म बना रहा हूं। हम अभी भी नेटफ्लिक्स के लिए संगीत की मिक्सिंग और मास्टरिंग कर रहे हैं और उसे अपडेट कर रहे हैं। हम लगातार गानों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म रिलीज होने के बाद भी यह प्रक्रिया खत्म नहीं होती।' शाश्वत के जवाब सुनने के बाद कपिल ने मजाक करते हुए कहा कि अब उन्हें पता चल गया कि धुरंधर इतनी लंबी क्यों बनी थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि इसके सीक्वल ने 1,850 करोड़ रुपये कमाए है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।