logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' का टीजर आउट, इंटेंस लुक में नजर आए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपना आज 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' का टीजर शेयर किया है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म का टीजर कैसा लगा?

ranveer singh Dhurandhar

रणवीर सिंह (Photo Credit: Ranveer Singh Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणवीर सिंह इंडस्ट्री के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन बधाई दे रहे हैं। अपने जन्मदिन पर रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर शेयर किया है। उनकी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

 

आदित्य धर को इंडस्ट्री में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से पहचान मिली थी। पहली बार रणवीर और आदित्य साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अश्रय खन्ना, आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अर्जुन के संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सभी कलाकार ऐक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- Superman का बजट 1800 Cr, भारत में बन जातीं बाहुबली, RRR जैसी 6 फिल्में

'धुरंधर' का टीजर हुआ रिलीज

धुरंधर के टीजर में रणवीर लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह इंटेंस लुक में नजर आए है। यह एक गैंगस्टर मूवी है जिसमें आप खूब सारा खून खराबा देखने को मिलने वाला है। टीजर की शुरुआत आर माधवन के डायलॉग से होती है। वह कहते हैं, 'बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गूदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो। बिगाड़ने का वक्त आ गया है'।

 

इसके बाद रणवीर सिंह को गोली से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक चलाते हुए दिखाया जाता है। रणवीर फिल्म के टीजर में कहते हैं, 'घायल हूं इसीलिए घातक हूं'। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें- 'कालीधर लापता' में अभिषेक बच्चन संग दिखे 8 साल के 'बल्लू' कौन हैं?

 

 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार साल 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। फिल्म में उनका कैमियो रोल था। 2023 में उनकी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। 'धुरंधर' के अलावा रणवीर के पास फरहान अख्तर की डॉन 3 पाइपलाइन में है। 'डॉन 3' में रणवीर के साथ कृति सेनन लीड रोल में होंगी।

 

 

 


और पढ़ें