logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या लता के 'अपलम चपलम' गाने की कॉपी है 'दिल पे चलाई छुरियां'?

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'दिल पे चलाई छुरियां' गाना जमकर वायरल हो रहा है। क्या आप जानते हैं कि यह गाना 1955 में आई फिल्म 'आजाद' से प्रेरित है।

Dil Pe Chalai Churiya

दिल पे चलाई छुरियां

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इन दिनों सोशल मीडिया पर गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' छाया हुआ है। इस गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। यह गाना आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इस गाने पर लोग तरह तरह के मीम्स और रील्स बना रहे हैं। इस ट्रेंड का मुख्य कारण राजू कलाकार है। वीडियो में राजू कलाकार कुछ लोगों के बीच में खड़े होकर पत्थर बजाते हुए फिल्म 'सनम बेवफा' का गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' गाना गाते नजर आए। उनका यह गाना आते ही वायरल हो गया। 

 

राजू की दर्दभरी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। सिंगर सोनू निगम ने इस गाने को राजू के साथ रीक्रिएट किया है। इस गाने का निर्माण टी सीरीज ने किया है।  गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। क्या आप जानते हैं कि यह गाना 'अपलम चपलम' से लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें- सैयारा से सेंसेशन बने अहान पांडे कौन हैं? इंडस्ट्री से है पुराना नाता

'अपलम चपलम' गाने से प्रेरित है 'दिल पर चलाई छुरियां'

1955 में फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'अपलम चपलम चपलाई रे' है। 'अपलम चपलम' गाने को लता मंगेशकर और उषा मंगेशकर ने साथ मिलकर गाया था। उस जमाने में इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

 

'आजाद' में दिलीप कुमार, मीना कुमारी, प्राण मुख्य भूमिका में थे। इसी गाने के धुन पर 1995 में फिल्म 'सनम बेवफा' का गाना 'दिल पर चलाई छुरियां' रिलीज हुआ था। हालांकि यह गाना फिल्म में नहीं था लेकिन फिल्म के ऑडियो कास्ट में यह गाना शामिल था। इस गाने को सोनू निगम ने गाया था। 30 साल बाद इस गाने को 2025 में रीक्रिएट किया गया है

 

यह भी पढ़ें- कैरोटिड एंजियोप्लास्टी क्या है, राकेश रोशन क्यों करा रहे ट्रीटमेंट?

'दिल पे चलाई छुरियां' से राजू को मिली पॉपुलैरिटी

राजू को इस गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया है। इसी रील पर 160 मिलियन व्यूज हैं और 15 मिलियन लाइक हैं। इस गाने से कई लोगों ने अपने अपने पेज पर खूब व्यूज बटोरे हैं। इस गाने के वायरल होने के बाद उन्हें लोकल दुकानों के ऐड भी मिलने लगे हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें