logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अधूरे प्यार, तड़प की कहानी है 'मैं वापस आऊंगा', दिल छू लेगा ट्रेलर

दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की फिल्म 'मैं वापस आउंगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

vedang and sharvari and diljit dosanjh

वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म मेकर इम्तियाज अली को रोमांटिक फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में अधूरा प्यार और उसे पूरा नहीं कर पाने की तड़प को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा?

 

ट्रेलर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के साथ होती है जो अपने आखिरी सांसे गिन रहा है, मरने से पहले उसके दिल में एक बात है जो वह सबसे कहना चाहता है लेकिन कोई उसकी बात नहीं समझ पाता है। एक तरफ जहां दिलजीत अपने दादा नसीरुद्दीन की बात समझने का जिम्मा उठाता है तो दूसरी तरफ फ्लैश बैक में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की प्रेम कहानी को दिखाया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट बना प्रमोशनल शो', गेस्ट बनीं आलिया, फैंस को लगा झटका

अधूरे प्यार पर आधारित है कहानी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दो लोगों के बीच में बहुत प्यार है लेकिन भारत और पाकिस्तानी बंटवारे की वजह से पंजाब को दो हिस्सों में बांट दिया जाता है। बंटवारे की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन अपने प्यार से नहीं मिल पाने की तड़प उसके दादा को मरने नहीं देती है। ये सभी कलाकार एक-दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं? इसे जानने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के संगीत को एआर रहमान ने दिया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: बाउंसर्स और फोटोग्राफर्स में हुई धक्का मुक्की, गोविंदा ने माफी मांगकर संभाली बात

दर्शकों को कैसा लगा ट्रेलर?

फिल्म मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है। लोगों का कहना है कि एक बार उन्हें पुराने प्यार की याद आ गई। कुछ का कहना है कि इम्तियाज की कहानी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। आपको बता दें कि वेदांग और शरवरी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। 

 

दिलजीत दोसांझ की फिल्में पाइपलाइन में हैं।  जबकि शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फी भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट ी मुख्य भूमिका में हैं। अभी मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें