logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैंने तो ऐसा नहीं पढ़ा', साई पल्लवी के युद्ध वाले सीन पर बोलीं दीपिका चिखलिया

'रामायण' में साई पल्लवी को युद्ध करते दिखाया गया है। इस सीन की कुछ लोगों ने जमकर आलोचना की थी। अब इस पर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

sai pallavi and Dipika Chikhlia

साई पल्लवी और दीपिका चिखलिया, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इस फिल्म के एक सीन में साई पल्लवी को योद्धा की तरह लड़ते हुए दिखाया जाता है। इस सीन की कुछ लोगों ने सराहना की थी। कुछ लोगों ने इस सीन पर सवाल उठाए हैं। अब रामायण के इस सीन पर दीपिका चिखलिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

उन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। दीपिका ने माना कि उन्होंने रामायण के जिन संस्करणों को पढ़ा था या जिन पर काम किया था उनमें ऐसे प्रसंग देखने को नहीं मिले। हालांकि उन्होंने ने फिल्म निर्माताओं की व्याख्या को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस महाकाव्या को अलग-अलग तरीकों से सुनाया गया है जिनमें आपस में काफी अंतर है।

 

यह भी पढ़ें: दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 'पटियाल पैग' समेत इन 4 गानों पर लगी रोक

साई के युद्ध वाले सीन पर बोलीं दीपिका

दीपिका ने साई पल्लवी के ऐक्शन सीन्स को लेकर कहा, 'हां, मैंने इंस्टाग्राम पर देखा। मैं इसके बारे में नहीं जानती हूं। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण जो हामारी रामायण का मुख्य आधार रही हैं। उनके बारे में मुझे याद नहीं आता है कि उनमें कहीं भी इस तरह के द्दश्य थे लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायणें हैं। हर कहानी रामायण दूसरी से थोड़ी अलग है। इसलिए हो सकता है कि मेकर्स ने किसी ऐसी रामायण से कुछ लिया हो जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'

 

जब दीपिका से पूछा गया कि क्या उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण देख ली? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अभी रामायण नहीं देखी है। दिवाली के बाद जरूर देखूंगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अजाई और इवार जिन्होंने 'मातृभूमि' में निभाया सलमान के बेटों का किरदार?

मेकर्स ने सीता को युद्ध करते क्यों दिखाया?

फिल्म में दिखाया गया है कि खर और दूषण  की सेना के साथ सीता भी युद्ध करती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे महाकाव्य के हिसाब से नहीं दिखाया गया है। जबकि कुछ लोगों का इसमें सीता के चरित्र के अलग पहलु को दिखाया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि  यह चित्रण 'अद्भुत रामायण' से प्रेरित है जिसमें सीता को दिव्य स्त्री शक्ति के एक शक्तिशाली रूप में दिखाया गया है।


और पढ़ें