logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रैपर वेदान पर महिला डॉक्टर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

केरल के मशहूर रैपर वेदान पर डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने रैपर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

kerala rapper hirandas vedan

रैपर हिरनदास मुरली (Photo Credit: vedanwithword insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरल के मशहूर रैपर और गीतकार वेदान के खिलाफ महिला डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। वेदान का असली नाम हिरनदास मुरली है। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुरली ने शादी का झूठा वादे करते हुए अगस्त 2021 से मार्च 2023 के बीच कई बार उसके साथ यौन संबंध बनाया था।

 

पुलिस पीआरओ ने कहा, 'यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। वेदान इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं'। 

 

यह भी पढ़ें- रिलीज नहीं होगी अनुष्का की 'चकदा एक्सप्रेस', रेणुका शहाणे ने दिया जवाब

वेदान पर महिला डॉक्टर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पहले वेदान गांजा के मामले में हुए थे गिरफ्तार

इसी साल अप्रैल महीने में वेदान को गांजा रखने के मामले में आठ लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने वेदान के फ्लैट से 6 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। दरअसल हिल पैलेस पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की थी। पूछताछ के दौरान वेदान ने पुलिस के सामने गांजा लेने की बात को स्वीकार किया था। रैपर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सेंटस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कौन हैं रैपर वेदान

रैपर वेदान त्रिशूर के रहने वाले हैं। उनका 'वॉयस ऑफ द वॉइसलेस' रैप वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद वह कई फिल्मों में गाना गा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' का प्रोमो सॉन्ग 'कुथांथ्रम' में संगीत निर्देशक सुशीन श्याम के साथ काम किया था। 2025 में उनका Vaada Vaada गाना आया था। रैपर को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें