logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुबले-पतले और कमजोर हो गए The Rock? वायरल तस्वीरों का सच जान लीजिए

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में द रॉक पतले और कमजोर नजर आ रहे हैं।

Dwayne Johnson

ड्वेन जॉनसन, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

WWE के पूर्व चैंपियन और हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ड्वेन बेहद दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। उन्हें फैंस प्यार से द रॉक बुलाते हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

कुछ लोगों ड्वेन के बदले हुए लुक को देखकर हैरान है। इस फोटो में ड्वेन जिम वियर पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। उनकी वायरल तस्वीर पर लोगों ने कमेंट किया है कि क्या सच है या एआई जेनरेटेड। कुछ लोगों ने दावा किया है कि ड्वेन किसी गंभीर बीमारी से ठीक हो रहे हैं। इस वजह से उनका लुक इतना बदल गया है। आइए इन वायरल तस्वीरों का सच जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्काउट ने टास्क में दिया यंग को धक्का, दोस्ती हुई खत्म, 'बिग बॉस' ने दी सजा

क्या सच में पतले हो गए द रॉक?

ड्वेन जॉनसन बिल्कुल स्वस्थ और पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने 4 दिन पहले अपनी मां Samoan Taualuga का 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके अलावा भी वह अपने वर्कआउट के वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं।

 

 

बिल्कुल स्वस्थ हैं ड्वेन जॉनसन

View on Instagram

 

वीडियो में उनकी सुडौल मांशपेशियां नजर आ रही हैं। वह बिल्कुल भी कमजोर नजर नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि दुबले पतले और कमजोर हो गए द रॉक वाली तस्वीरें एआई से बनी है। ये फेंक तस्वीरें हैं।

 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो ड्वेन जॉनस ने हाल ही में फिल्म 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्सकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें