logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तुम्हारे यहां ED रेड होगी', पेपर लीक पर बोले एल्विश, किसने दी धमकी?

यूट्यूबर एल्विश यादव ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में कई पोस्ट शेयर किए थे। अब उनका दावा है कि बीजेपी के एक नेता की तरफ से ईडी की रेड करवाने की धमकी मिल रही है।

elvish yadav

एल्विश यादव, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रोटेस्ट के दौरान 20 जुलाई को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक का गुस्सा फूटा। इस मुद्दे पर यूट्यूबर एल्विश यादव ने स्टूडेंट्स का साथ दिया था। उनका कहना था कि बच्चों की आवाज को सुना जाना चाहिए। उनके साथ इस तरह मारपीट नहीं होनी चाहिए थी।

 

हाल ही में एल्विश यादव ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका कहना कि उन्हें बीजेपी के नेता की तरफ से ईडी की रेड करवाने की धमकी मिल रही है। आइए जानते हैं एल्विश ने क्या कहा?

 

यह भी पढ़ें: गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता', पति से मिलकर खुश नहीं थीं आकांक्षा चमोला

एल्विश को मिली धमकी

एल्विश यादव ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि वह किसी पॉलिटिकल पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। एक समय था जब वह सपोर्ट करते थे लेकिन अब किसी से जुड़ा नहीं हूं। मैंने जो स्टूडेंट्स के लिए पोस्ट शेयर किए थे उन्हें पॉलिटिक्स से मत जोड़ो। ये जो स्टूडेंट्स के साथ हो रहा है, जो सच में स्टूडेंट्स हैं। वह बहुत गलत है। जो अटैक हमारी पुलिस पर हो रहे हैं। वह भी गलत है। देखो गलत तो गलत होता है।

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जो अभी ये ट्वीट किए थे। एक हमारे भाजपा के पुराने भाई उठकर आ गए कि अब हम ईडी की रेड करा देंगे। ये करा देंगे। वे करा देंगे तो मैं उस भाई को कहना 

चाहूंगा कि दूसरों के पैसों पर पलने वाले लोग ऐसी धमकियां देते अच्छे नहीं लगते भाई।'

 

यह भी पढ़ें: 'सोनम, अब बस करो भाई...', वांगचुक की भूख हड़ताल पर बोले सलमान खान

एल्विश ने CJP पर क्या कहा था?

एल्विश ने कहा था कि न हम सीजेपी का सपोर्ट करते हैं। कॉकरोच, वॉकरोच से मेरा कोई लेना देना नहीं है। न भाजपा और न आप से। हम आर्टिस्ट हैं। हमारा काम लोगों को एंटरटेन करना है। मैं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं हूं। उनसे बस अपील करना चाहता हूं कि देखो पब्लिक ने आपको चुना है और वही पब्लिक सड़कों पर मार खा रही है तो प्लीज उनकी बात को सुनिए।


और पढ़ें