logo

ट्रेंडिंग:

क्या 22 साल बाद 'मैं हूं ना' का सीक्वल लेकर आ रही हैं फराह खान? खुद बताया सच

फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक फिल्म 'मैं हूं ना' से की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल पर काम हो रहा है।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कोरियोग्राफर फराह खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गाने की कोरियोग्राफी की। इसके अलावा कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फराह ने इंडस्ट्री में फिल्म मैं हूं ना से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, जायेद खान, सुनील शेट्टी, अमृता राव और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे।

 

अब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान फिल्म मैं हूं ना 2 लेकर आ रही हैं। अब इस खबर पर फराह ने खुद रिएक्ट किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'तूझे मारकर जाऊंगी', 'द 50' में दिव्या अग्रवाल पर भड़कीं सपना चौधरी

क्या 'मैं हूं ना 2' पर काम कर रही हैं फराह?

फराह खान ने कहा, 'आप इस तरह की खबरों पर भरोसा न करें। फराह और शाहरुख ने साथ में मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अभी फिल्में बनाऊंगी। अभी बच्चे चले जाएंगे ना कॉलेज फिर बनाऊंगी।' इंटरनेट पर मुहिम चल रही है कि फराह खान को वापस आना चाहिए। इस साल के आखिरी समय में मैं काम शुरू कर दूंगी।

 

फराह ने आखिरी बार 'हैप्पी न्यू ईयर' डायरेक्ट की थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर चलेगी कैंची? मनोज बाजपेयी ने दी सफाई

यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं फराह

2025 में फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ व्लॉग शुरू किया था। उनका यह व्लॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फराह सेलेब्स के घर पर अपने कुक के साथ खाना बनाती है। फराह और उनके कुक दिलीप की चटपटी मजाक मस्ती फैंस को खूब पसंद आती है।  

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

वहीं शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वह इस समय 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरसद वारसी, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2026 के आखिरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सुहाना की यह पहली फिल्म है जो थिएटर्स में रिलीज होगी। सुहाना ने जोया अख्तर की वेब सीरीज 'द आर्चीज' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap