बॉलीवुड फिल्मों में गानों का क्रेज हमेशा रहा है। भले ही आप किसी फिल्म की कहानी भूल जाए लेकिन गाने हमेशा याद रह जाते हैं। खासतौर से पहले के समय के गाने लोगों को ज्यादा रहते हैं। इन गानों के लिरिक्स कमाल के होते थे। पहले के समय में किसी भी गाने को एक ही ट्यून से बनाया जाता था। बाद में अलग-अलग धुनों को जोड़कर गाना बनाया जाने लगा। क्या आपने सोचा है कि बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत किसने की थी?
इस ट्रेंड की शुरुआत फिल्म मेकर नासिर हुसैन ने फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के दौरान की थी। यह फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर आर डी बर्मन थे। नासिर हुसैन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आर डी बर्मन से कहा कि एक ही गाने में अलग अलग ट्यून का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी को खा गए पूरन गब्बी, विलेन के रोल में जीता दिल
फिल्म मेकर नासिर हुसैन ने शुरू किया ट्रेंड?
नासिर हुसैन ने इंटरव्यू में कहा, 'वह इत्तेफाक से लंदन गए थे और वहां एक मशहूर जगह है टिफनी जहां पर टीनेजर बॉयज एंड गर्ल्स उस जमाने में डिस्को वैगरह बड़ा पॉपुलर था। वहां मैंने देखा कि एक गाने पर लोग नाच रहे हैं, वह गाना खत्म होता है लोग वहां डांस प्लेटफॉर्म से नहीं हटते और दूसरा ट्यून शुरू हो जाता है। फिर लोग जोर का नारा मारते हैं और फिर तीसरा गाना शुरू हो जाता है। मैं जब वापस आया तो मैंने आर डी से कहा कि मेरे यहां एक डांस कंपटीशन सिचुएशन है जिसमें मैं एक ट्यून इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं चाहता हूं तीन से चार ट्यून का इस्तेमाल करूं। हमेशा की तरह पंचम हर एक तजुर्बे के लिए तैयार रहते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने गाना लिखवा भी लिया। हमने 4 गाने लिखवाएं, चारों गाने, 4 अलग रिदम और 4 अलग ट्यून से। रिकॉर्ड होने से पहले वहां मौजूद आरडी बर्मन के कुछ दोस्तों ने कहा कि आप बहुत बड़ा रिस्क ले रहे हैं। एक गाने का मजा लेने लगते हैं तो दूसरा गाना शुरू हो जाता है और फिर तीसरे में चले जाते हैं। कहीं ऐसा न हो लोगों को पसंद न आए। तब पंचम ने कहा कि बात तो सही है मगर इतना बोल्ड एक्सपेरिमेंट आप नहीं करेंगे नासिर साहब तो कौन करेगा करके देखिए नहीं पसंद आएगा तो आपका थोड़ा नुकसान होगा।'
यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं किया पान मसाला का विज्ञापन', सनी ने बोला झूठ, इंटरनेट पर खुली पोल
आर डी बर्मन का गाना हुआ था हिट
नासिर हुसैन ने आगे कहा, 'उस फिल्म में 4 गाने थे जिसमें से एक गाना आरडी ने खूद भी गाया था। वह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि मैंने अक्सर देखा कि लोगों ने 8 से 10 बार उस फिल्म को देख लिया है। वह सिर्फ कवाली सुनने के लिए आते थे और इस डांस कंपटीशन को देखने के लिए आते थे और बाद में चले जाते थे।' इस फिल्म में 'तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है', 'हम किसी से कम नहीं' जैसे कई हिट गाने हैं।