'बिग बॉस 20' के दिवाली एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता आए थे। शो पर उन्होंने कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। सभी घरवाले मस्ती मजाक को एन्जॉय कर रहे थे। जब गौरव ने स्काउट और लव के रिलेशनशिप का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं इस मजाक में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी को भी जोड़ दिया। इन बातों को सुनकर स्काउट और लव भड़क गए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने कॉमेडियन को जमकर ट्रोल किया था। ट्रोलिंग से परेशान होकर गौरव ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया था।
गौरव गुप्ता से पहले कई ऐसे कॉमेडियन हैं जिन्हें अपने मजाक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। इस लिस्ट में तन्मय भट्ट से लेकर कीकू शारदा तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'शर्म आनी चाहिए आपको', Ramayana में सीता को युद्ध करते देख भड़के मुकेश खन्ना
मजाक की वजह से बुरा फंसे ये कॉमेडियन
कीकू शारदा
कीकू शारदा
कपिल शर्मा
के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पलक के कैरेक्टर से फेमस हुए थे। उन्होंने शो के एक एपिसोड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री की थी। उनकी मिम्रकी से राम रहीम के अनुयायी नाराज हो गए थे और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस लगाने का आरोप लगाया गया था और पुलिस में FIR दर्ज हुई थी। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कीकू ने कहा था कि उन्होंने स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐक्ट किया था। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।
प्रणित मोरे
स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया था। वह इस शो के टॉप 2 फाइनलिस्ट थी। इस शो में उन्हें कई बार अपने जोक्स के लिए डांट पड़ी थी। उन्होंने अपने वीडियो में
सलमान खान
को भी रोस्ट किया था। सलमान ने प्रणित को समझाया कि मजाक कभी भी बिलो द बेल्ट नहीं होना चाहिए। यह मामला इसलिए खास है क्योंकि कॉमेडियन के पुराने जोक्स का विवाद रियलिटी शोज के मंच तक पहुंच गया था।
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। हालांकि उनका विवादों से पुराना नाता रहा। 2016 में उन्हें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। इसके अलावा कपिल का सह कलाकार सुनील ग्रोवर से बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। इन कारणों से उनकी इमेज पर काफी प्रभाव पड़ा था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: किचन में लव और अर्शिफा में हुई धक्का मुक्की, गुस्से में फेंका खाना
सुंग्धा मिश्रा
कॉमेडियन सुंग्धा मिश्रा ने एक अवॉर्ड शो में लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर की मिमिक्री की थी। उन्हें इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। सुंग्धा ने विवाद बढ़ने के बाद माफी मांगी थी।
मुनव्वर फारूखी
मुनव्वर फारूकी अपने जोक्स की वजह से विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपने शो में मजाक उड़ाया जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।