logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गोलमाल 5' में अजय के साथ अक्षय मचाएंगे धमाल, शर्मन जोशी की हुई वापसी

रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। अब रोहित 'गोलमाल 5' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

Golmaal 5

'गोलमाल 5' पोस्टर, Photo credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। इस फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन, अरशद वापरसी, शर्मन जोशी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में थे। अब तक 'गोलमाल' के 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के अगले पार्ट को लेकर रोहित शेट्टी ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।

 

पाचवें पार्ट में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में शरमन जोशी की भी वापसी हुई है। रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' के स्टार कास्ट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने हाल ही में मजेदार वीडियो शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: 1, 2 नहीं, धड़ाधड़ फ्लॉप हुईं फिल्में, अब फिर सरकार 4 बनाने चले राम गोपाल वर्मा

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की हुई एंट्री

वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी के साथ कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर साथ में बैठे हैं और कहते हैं कि गोलमाल का अगला पार्ट भी आना चाहिए। जब सभी मिलकर बात करते हैं तब अजय बताते हैं कि इस बार एक सरप्राइज भी है। उसके बाद फ्रेम में शर्मन जोशी आते हैं और कहते हैं कि बेटा सुबह का भूला अगर शाम को वापस लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं।

 

फिर कुणाल ने आगे कहा, 'तू वापीस क्यों आया'? और फिर सब मिलकर शर्मन को वापस ले जाते हैं।फिर अजय बताते हैं कि गोलमाल फ्रेंचाइजी में इस बार अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: Aspirants से अभिलाष, गुरी, धैया को नाम, फिर क्यों नहीं मिला कोई बड़ा प्रोजेक्ट?

बाल्ड लुक में नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। अजय और अक्षय साथ में गोलमाल का टाइटल ट्रेक गाते हैं और दोनों साथ में सेट से बाहर निकल जाते हैं। अजय और अक्षय को साथ में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन लिखा था, '20 साल बाद गोलमाल की पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका श्रेय मेरी जनता को जनता को जाता है। पिछले 20 साल में हमने लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे है। हां, कई बार आपको हमारी वजह से निराशा हुई है लेकिन हमने हमेशा सच्ची फिल्में बनाने का काम किया है।'

 

इस फिल्म की लीड अभिनेत्रियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी? मेकर्स ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें