logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए गोविंदा, यूजर्स ने किया ट्रोल

गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। इस बीच बेटे के बर्थडे पार्टी में गोविंदा शामिल नहीं हुए। उनके बर्थडे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Govind and Yashwardhan,

यशवर्धन और गोविंदा (Photo Credit: Govinda Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।  रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि गोविंदा और सुनीता के बीच में तलाक होने वाला है। हालांकि ये खबरे झूठी निकली। सुनीता ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया था। कल यानी 1 मार्च को गोविंदा के बेटे यशवर्धन का जन्मदिन था। यशवर्धन के जन्मदिन की बर्थडे पार्टी में उनकी मां सुनीता और बहन टीना शामिल हुई थीं। इस पार्टी में गोविंदा नजर नहीं आए। गोविंदा को नहीं देखकर फैंस निराश हो गए। यशवर्धन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में यशवर्धन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गोविंदा पार्टी में शामिल नहीं हुए। दूसरे यूजर ने लिखा,  गोविंदा को बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, लगता है सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि गोविंदा अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से पार्टी में नजर नहीं आए।

 

ये भी पढ़ें- कार्तिक की वजह से खिसकेगी 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट, जानें कारण

 

यशवर्धन की पार्टी में नहीं दिखे गोविंदा

 

 

यशवर्धन की बर्थडे पार्टी में रवीना की बेटी राशा भी शामिल हुई थीं। राशा और यशवर्धन ने साथ में जमकर डांस किया। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। फैंस का कहना है कि दोनों को साथ में फिल्म में काम करना चाहिए। यशवर्धन अपने पिता की तरह धमाकेदार डांस करते हैं। 

 

यशवर्धन भी फिल्मों में जल्द डेब्यू करने वाले हैं। उनके बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यशवर्धन ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

ये भी पढ़ें- 'नई परेशानी ढूंढूंगा', कंगना संग विवाद खत्म होने पर जावेद ने दिया जवाब

 

क्यों फैली थी गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें

 

दरअसल सुनीता ने छह महीने पहले गोविंदा को तलाक के लिए नोटिस भेजा था लेकिन इस पर आगे कोई बात नहीं हुई। कपल ने अपने मनमुटाव को सुलझा लिया। दोनों का तलाक नहीं हो रहा है। गोविंदा और सुनाती की शादी को 37 साल हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Topic:#Govinda

और पढ़ें