logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्रैमी में पहुंचा तमिल भजन Varuvaaiy, कौन हैं सिंगर देवन एकंबरम?

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन में तमिल भजन सॉन्ग 'वरुवाई' को एंट्री मिली है। इस गाने को सिंगर देवन एकंबरम ने गाया है।

Varuvaaiy poster

वरुवाई पोस्टर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में ' धुरंधर ' के कई गानों को विभिन्न कैटेगरी में भेजा गया था लेकिन सभी को रिजेक्ट कर दिया। भारत की तरफ से ग्रैमी अवॉर्ड्स में तमिल भजन 'वरुवाई' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह पहला तमिल सॉन्ग है जिसे इंडियन अमेरिकन सिंगर देवन एकंबरम ने सुभिक्षा रंगराजन के साथ गाया है।

 

इस गाने के कंपोजर भी देवेन हैं। यह एक इंडिपेंडेंट ट्रैक है। ग्रैमी में नॉमिनेशन मिलने के बाद से यह गाना लाइमलाइट में है। सिंगर देवन एकंबरम ने सोशस मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यहां तक पहुंचना उनके लिए कितना खास है क्योंकि यह ग्रैमी में जगह बनाने वाला पहला तमिल गाना है। लोग इस गाने के लाइमलाइट में आने के बाद सिंगर देवन के बारे में जानना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने आत्महत्या की कोशिश की थी', मनीष ने बताया प्रोफेसर शब्द सुनकर क्यों भड़के?

कौन हैं देवन एकंबरम?

देवन म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। 1999 में एआर रहमान की फिल्म 'कधलर दिनम' से उन्होंने प्लेबैका जर्नी शुरू की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ के कई गाने गाए हैं। वह इससे पहले भी ग्रैमी विनर म्यूजिक एल्बम का हिस्सा रह चुके हैं। 2015 में वह एल्बम Winds of Samsara में बतौर वोकलिस्ट से जुड़े थे।

 

2022 में ग्रैमी विजेता एल्बम Divine Tides संग कोलैबोरेशन किया था। उनके पास 4 ग्रैमी सर्टिफिकेट है लेकिन इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन के तौर पर उन्हें पहली बार चुना गया है। 'वरुवाई' गाने को देवन ने 12 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस गाने को यूट्यूब पर 22,147 व्यूज मिले हैं। यूट्यब पर भी इस गाने की कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं है।

 

 

यह भी पढ़ें: फुलेरा में सत्ता बदलते ही पलटी सचिव जी की किस्मत, कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'?

सुब्रमण्यम भारती ने लिखा था यह गाना

देवन ने 'वरुवाई' गाने को मॉर्डन टच के साथ गाया है। यह कृष्ण भक्ति पर समर्पित गाना है जिसे 100 साल पहले कवि भारथियार यानी सुब्रमण्यम भारती ने लिखा था। सुब्रमण्यम भारती उस समय अंग्रेजी सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानियों का हौसला बढ़ाने के लिए लिखते थे। उनकी कविताओं में भक्ति और देशभक्ति दोनों का रस दिखता था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें