logo

मूड

ट्रेंडिंग:

fine shyt गाना सोशल मीडिया पर हुआ था ट्रोल, अब गुरु रंधावा ने किया रिएक्ट

'फाइन शिट' गाने की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही थी। अब इस पूरे मामले पर गुरु रंधावा ने रिएक्ट किया है।

guru Randhawa

गुरु रंधावा, Photo Credit: guru Randhawa Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुरु रंधावा का नया गाना 'फाइन शिट' चर्चा में है। इस गाने की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों ने इस गाने की तुलना टोनी कक्कड़ की आवाज से की है। गाने में ऑफिस के माहौल को दिखाया गया है जिसमें गुरु रंधावा सीनियर बने हैं और उनके आस-पास की लड़कियां डांस करते हुए नजर आ रही हैं। महिलाओं को इस तरह से डांस करते दिखाना लोगों को क्रिंज लगा है।

 

गाने के लिरिक्स से लेकर कॉम्पजिशन तक की आलोचना हो रही है। यह गाना इंटरनेट पर हाई टॉपकि बना है। अब इस पर गुरु रंधावा ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि यह एक छोटा सा स्लैंग है। इसमें कुछ गंदा नही है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लगा सब कुछ खत्म हो गया', मां की मौत के बाद आत्महत्या करना चाहते थे गोविंदा

गुरु रंधावा ने 'फाइन शिट' गाने पर किया रिएक्ट

गुरु रंधावा ने रेगिस्तान की खाली सड़क पर पोर्श चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझ पर ऐसा गाने बनाने का आरोप है जो हमेशा आपके दिमाग में घूमता रहेगा। वैसे मुझे ये एडिट्स पसंद आ रहे हैं। कोई बुरी बता नहीं है। यह बस एक मजाकिया स्लैंग है। शांत हो जाओ। शांत हो जाओ। शांत हो जाओ दोस्तों।'

 

View on Instagram

'फाइन शिट' गाना हुआ ट्रोल

'फाइन शिट' गाने पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'इस गाने को सुनकर कानों से खून निकल आया।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गुरु रंधावा लगता है टोनी कक्कड़ को कॉम्पटिशन देना चाहते हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या बकवास गाना है।'

 

 

 

 

 

 

इस गाने को गुरु रंधावा के यशस्वी देसाई ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में गुरु के साथ रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राइमा ग्रोवर, डार्लीन लॉरा और मेहर कौर हैं। इस गाने के लिरिक्स गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सफलता पाने के लिए गंदा क्यों बोलना?' सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा

टोनी कक्कड़ ने उड़ाया था गुरु का मजाक

टोनी कक्कड़ ने गुरु रंधावा का मजाक उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गुरु रंधावा से फोन पर बात करने का नाटक करते हुए कहते हैं, हां गुरु भाई तुमने यह क्या कर दिया? तुमने यह सब अकेले ही कर लिया और मुझे बताया भी नहीं। क्या मैं तुम्हारा फोन उठाता? नहीं नहीं मैं किसी का फोन नहीं उठाता लेकिन तुम्हारा फोन जरूर उठाता।

 


और पढ़ें