logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हैवान' में अक्षय कुमार बने सनकी किलर, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय और सैफ की फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 17 साल बाद दोनों स्टार्स साथ में फिर से काम कर रहे हैं।

Akshay Kumar and Saif Ali khan

अक्षय कुमार और सैफ अली खान, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अक्षय कुमार और सैफ अली खान साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'हैवान' लेकर आ रहे हैं। 17 साल बाद फिर से दोनों साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

 

ट्रेलर में सैफ अली खान अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो बेरहम अक्षय कुमार को हर हाल में पकड़ने की कोशिश करता है। फिल्म के ट्रेलर में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'गनमास्टर G9' का टीजर रिलीज, प्यार के लिए हर हद पार करेंगे इमरान हाशमी

सस्पेंस से भरपूर है 'हैवान' का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 34 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत डरावने माहौल के साथ होती है जिसमें एक व्यक्ति लोगों की बेरहमी से हत्या कर रहा है। सैफ का किरदार पूरी तरह से घबराया हुआ है क्योंकि उसे लगता है कि चीजें उसके हाथ से निकलती जा रही हैं। यह मामला तब और ज्यादा गंभीर हो जाता है जब सैफ को पुलिस को गिरफ्तार कर लेती है।

 

कहानी में ट्विस्ट तब आता जब अपराधी को लगता है कि उसे एक अंधे व्यक्ति ने देखा है और उसे कोई पकड़ नहीं सकता है लेकिन सैफ के किरदार के पास सुनने और सूंघने की क्षमता अन्य लोगों से ज्यादा। क्या सैफ उस अपराधी को पकड़ पाएगा?

 

यह भी पढ़ें: 'कुछ तो गलत हुआ है', गोविंदा की पत्नी सुनीता के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह

साइको किलर के रोल में छाए अक्षय

अक्षय कुमार साइको किलर का रोल प्ले कर रहे हैं। वह इस फिल्म में खूंखार विलेन का रोल निभा रहे हैं। इस नए अवतार में अक्षय को देखने के लिए दर्शक काफी एक्ससाइटेड हैं। फिल्म में अक्षय, सैफ के साथ बोमन ईरानी और सैयामी खेर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

अक्षय ने 'हैवान' के अनाउंसमेंट पर बताया था, 'मेरा किरदार ग्रे शेड का नहीं बल्कि सबसे बुरा है। मैं लंबे समय से पर्दे पर साइको का रोल निभाना चाहता था। मैंने पिछले 4 से 5 साल में अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। हैवान में मेरा किरदार मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था।' आपको बता दें कि अक्षय और प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'भूत बंगला' में साथ काम किया है।


और पढ़ें