logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हनुमान अंश' के 4 प्रोड्यूसर में कैसे बंटे पैसे? अनुप्रिया नागर ने खोल दिया राज

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की को प्रोड्यूसर अनुप्रिया पटेल ने बताया कि उन्होंने कितना पैसा बनाया?

hanuman ansh producer anupriya nagar

'हनुमान अंश' प्रोडयूसर अनुप्रिया नागर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

7 अगस्त को हनुमान अंश सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 47 दिन हो गए है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने भारत में 336 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड 372 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के शोज अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं।

 

इस फिल्म के कलाकारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इस फिल्म को 3 लोगों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की को प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर पहुंचीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान का कैंसर से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

अनुप्रिया ने लगाए थे 50 लाख रुपये

शो पर उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्टिंग से लेकर प्रोडक्शन तक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि इस फिल्म पर पैसा लगाने में शुरुआत में सभी निवेशकों ने मना कर दिया था क्योंकि यह एक लो बजट मूवी थी।

 

सिद्धार्थ कनन ने अनुप्रिया से पूछा कि आपने इस फिल्म में अपना कितना पैसा लगाया था? अनुप्रिया ने कहा, 'सबको पता है कि इस फिल्म का बजट कितना था और मैंने उसका एक तिहाई हिस्सा डाला था। मैंने इस फिल्म में अपने 50 लाख रुपये लगाए थे।' उन्होंने कहा, 'मुझे इस फिल्म से जो भी प्रॉफिट हुआ है उसका एक चौथाई हिस्सा मिलता है क्योंकि जो भी पैसा होता है पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास आता है। उसके बाद हमारा पास आता है जो भी टैक्स और बाकी खर्चे होते हैं उसे निकालने के बाद जो पैसा होता है उसे 4 लोगों में बांटा जाता है। हम तीन प्रोड्यूसर हैं और एक हमारे डायरेक्टर हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'इक्कीस' धर्मेंद्र की आखिरी मूवी नहीं, इस फिल्म में दिखेगी उनकी झलक

 

उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक मैंने 50 करोड़ रुपये कमाए है। अभी तो ओटीटी डील भी होगी। म्यूजिक के राइट्स भी बेचेंगे फिर सैटेलाइट भी होगा। मैं बस चाहती हूं कि एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करूं और इस तरह ही फिल्में लेकर आऊं।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें