1970 और 1980 के दशक में हेमा मालिनी सुपरस्टार थीं। उन्होंने उस समय के सभी ऐक्टर्स के साथ काम किया किया था। उनकी फिल्में पर्दे पर रिलीज होने का दर्शक इंतजार करते थे। उन्होंने हर किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाया। ऐसा कहा जाता था ति वह उस समय की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेसे में से एक थीं।
वह हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। शो पर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उनसे पूछा गया कि आप उस समय की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस थीं। उन्होंने इस दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी आज के जमाने के लोगों की तरह फीस नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने निधन से पहले परिवार से क्या कहा था? हेमा मालिनी ने किया खुलासा
हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस नहीं थीं हेमा मालिनी
उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं था। किसा बोला ये? हमें बहुत कम पैसा मिलता था। इतना कुछ नहीं देते थे। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मुझे बहुत पसंद करते थे लेकिन मैंने कभी भी पैसे के लिए काम नहीं किया। जैसे जैसे नाम होता है, आपका पेमेंट थोड़ा-थोड़ा बढ़ता रहता है। बस इतना ही, मुझे कभी बहुत फीस नहीं मिली खासतौर से जितना आज के कलाकारों को मिलता है। उसका इत्तू सा भी नहीं मिलता है हमको।'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन उसकी बात ही अलग है लेकिन जो मिला उसमें जो हम लोगों ने पिक्चर्स करी, हमने पैसे से अलावा बहुत कुछ कमाया। अगर प्रोड्यूसर दे सकता था तो ठीक है नहीं तो मैंने कभी नहीं मांगा कि मुझे इतने पैसे चाहिए वरना पिक्चर नहीं करूंगी। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मेरी मां सब कुछ देखती थी। वह प्रोड्यूसर के साथ बहुत अच्छी थी। अगर कोई प्रोड्यूसर कहता कि इस फिल्म के लिए इतना नहीं दे पाएंगे तो मेरी मां कहती, कोई बात नहीं। हमने कभी पैसों पर इतना ध्यान नहीं दिया। उस लिफाफे में जितना पैसा दिया। हम स्वीकार कर लेते थे जैसे भीक्षा होती है।'
यह भी पढ़ें: 'मेरा पति है 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है', शिल्पा पर भड़कीं सुनीता
क्या फिल्मों में वापसी करेंगी हेमा?
हेमा मालिनी ने लंबे समय बड़े पर्दे से दूरी बना ली है। उन्होंने शो पर कहा कि फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। अगर कभी कोई बहुत अच्छा रोल मिला तो जरूर करेंगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1968 में फिल्म सपने के सौदागार के की थी। उनके करियर को 1970 और 1980 के दशक में फिल्म सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल, सत्ते पे सत्ता और बागबान जैसी फिल्मों से मिली थी। उन्होंने ऐक्टिंग के बाद फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया। हेमा ने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वहां भी वह सफल रहीं। वह मथुरा से सासंद है।