logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस्लाम और चारधाम पर हिमांशी खुराना ने ऐसा क्या कहा कि आसिम रियाज पर भड़क गए लोग?

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ रिश्ते को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। हिमांशी ने कहा कि वह अपने पिछले रिश्ते में दबाव के कारण इस्लाम कबूल करने वाली थीं।

Himanshi Khurana, Asim Riaz

हिमांशी खुराना, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 13' में नजर आईं एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ रिश्ते को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। ब्रेकअप के करीब तीन साल बाद हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह दबाव में इस्लाम कबूल करने वाली थीं। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना साल 2019 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच गहरी नजदीकियां बढ़ीं, करीब 4 साल तक दोनोंं रिलेशनशिप में रहे, 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया।

 

हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह अपने पिछले रिश्ते में दबाव के कारण इस्लाम कबूल करने वाली थीं। यहां तक कि जब वह रिश्ते में थीं, तब उनकी आस्था और पूजा-पाठ पर आपत्ति जताई जाती थी और रोका जाता था। हिमांशी ने कहा कि मानसिक दबाव इतना बढ़ गया था कि एक रात उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी का शायद आखिरी दिन है।

 

यह भी पढ़ें: सावन के तीसरे सोमवार की सुबह मंदिर में भगदड़, अब तक 7 की मौत, कई घायल

इस्लाम कबूल करने वाली थीं हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना ने खुलासा किया कि रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ पर आपत्ति जताई गई। उनसे कहा गया था कि यह अब नहीं चलेगा। हिमांशी ने बताया कि उनपर दबाव धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि वह इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि वह प्यार में इतनी आगे बढ़ चुकी थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं, और उस रात को उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया।

धर्म बदलने से पहले करना चाहती थीं चारधाम की यात्रा

हिमांशी ने बातचीत के दौरान कहा की वह रात उनकी जिंदगी का बेहद मुश्किल समय था। वह धर्म बदलने के फैसले के लिए तैयार हो गई थीं लेकिन इससे पहले वह चार धाम की यात्रा करना चाहती थीं। हिमांशी ने उस समय को याद करते हुए कहा कि तब मुझे ऐसा लगा कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी। उन्हें लगा कि जैसे वह अलविदा बोल रही हों। 

 

हिमांशी ने आगे कहा कि मेरे दिमाग में उल्टी चीजें आने लगीं। में सोचती बहुत हूं। उस समय मैं सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता चलेगा कि मेरे अंदर से ऊं नम: शिवाय नहीं निकल रहा। मेरे अंतिम संस्कार पर मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: सावन के तीसरे सोमवार की सुबह मंदिर में भगदड़, अब तक 7 की मौत, कई घायल

2023 में दोनों ने बताई थी ब्रेकअप की वजह 

हिमांशी और आसिम ने दिसंबर 2023 में अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी थी। ब्रेकअप की घोषणा करते हुए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को इसकी वजह बताया था। उस समय हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर आसिम के साथ हुई निजी चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिनमें धर्म को लेकर बातचीत का जिक्र था।  

 

हिमांशी ने अपने हालिया बयान में कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्म बदलने के लिए दबाव बनाना सही नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान और मान्यताओं के साथ जीने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस दौर में वह भावनात्मक रूप से काफी दबाव में थीं और बाद में उन्हें महसूस हुआ कि धर्म बदलने का फैसला सही नहीं होगा।

Related Topic:#Asim Riaz

और पढ़ें