टॉक्सिक फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद लोगों की फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई। ट्रेलर में साउथ के सुपरस्टार यश का एक्शन देखने को मिला है। टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यश ने 'केजीएफ'(KGF) फिल्म के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। जिसके बाद लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म में यश का शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टॉक्सिक फिल्म का हिंदी ट्रेलर 8 अगस्त की शाम 7 बजे रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में सिर्फ खून-खराबा ही नहीं, गोलीबारी भी देखने को मिली है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसे देखकर लोगों ने अपनी राय दी है। जहां एक तरफ लोगों का मानना है कि यह फिल्म 'एनिमल' से मिलती-जुलती हो सकती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म में 'केजीएफ' से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' से पहले विभाजन का दर्द दिखाने वाली फिल्में कौन सी हैं?
ट्रेलर में क्या है खास?
टॉक्सिक फिल्म के ट्रेलर में यश 'राय' के किरदार में अपने बच्चे के साथ नजर आए। इसमें राय और उनके बेटे का इमोशनल एंगल दिखाया गया। यही इमोशनल एंगल जल्द ही दर्शकों के लिए शॉक में बदल जाता है। इसके साथ ही ट्रेलर में कियारा आडवाणी और नयनतारा भी देखने को मिली हैं। ट्रेलर में राय और दुश्मनों के बीच खून-खराबे के सीन दिखाए गए हैं।
फिल्म की कहानी की बात करें तो राय गोवा पर राज करते हैं, जिसका दुश्मनों और गैंगस्टर्स के बीच खून-खराबा देखने को मिलेगा। इसी खून-खराबे के बीच राय को तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी से प्यार हो जाता है। इसके बाद क्या होगा, यह ट्रेलर में पूरी तरह नहीं दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक, टॉक्सिक फिल्म का बजट 500 से 1000 करोड़ रुपये है। जिसे 6 भाषाओं में डब किया गया है।
यह भी पढ़ें: फिल्मी दुनिया में नहीं चमकी किस्मत, राजनीति में उतरते ही बदल गई तकदीर
लोगों की राय
टॉक्सिक फिल्म का हिंदी ट्रेलर एक्स पर वायरल हो रहा है, जहां कई लोगों ने ट्रेलर के बारे में अपनी राय बताई है।
ट्रेलर देखने के बाद एक व्यक्ति ने कहा, 'लोगों को 'टॉक्सिक' और '
धुरंधर
' के बीच टक्कर की उम्मीद थी। हालांकि, 'टॉक्सिक' की असली टक्कर 'एनिमल' से है। असली परीक्षा यह है कि क्या यश 'एनिमल' के बड़े पैमाने और उसके क्रेज को दोहरा सकते हैं या उससे आगे निकल सकते हैं। इसके बिना, इसके 'एनिमल' की एक नकल माने जाने का खतरा है।'
दूसरे व्यक्ति ने यश की तारीफ करते हुए कहा, 'वह छाने वाले हैं। यश इतनी तेजी से बड़े स्टार बनते जा रहे हैं। यश आने वाले कई दशकों तक इंडियन सिनेमा पर राज करने वाले हैं।'
यह भी पढ़ें: देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हुआ निधन, 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तीसरे व्यक्ति ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा, 'विजुअल्स तो जबरदस्त हैं, लेकिन मुझे बेटे के किरदार के बारे में ज्यादा जानने की उत्सुकता है। ऐसा लगता है कि ट्रेलर में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा कुछ चल रहा है।'
चौथे व्यक्ति ने कहा,'टॉक्सिक का ट्रेलर तो जबरदस्त लग रहा है, लेकिन अगर फिल्म बकवास निकली, तो मैं उन सभी लोगों को जिम्मेदार ठहराऊंगा, जिन्होंने बिना कुछ जाने-समझे इस रायते को इतना हाइप किया।'