पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुम्मन का गुरुवार को अमृतसर में निधन हो गया। उनकी उम्र 42 साल थी। वरिंदर घु्म्मन को एक के बाद एक लगातार दो हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके परिवार और मैनेजर यदविंदर सिंह ने बताया कि वरिंदर को कंधे में दर्द की शिकायत के बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
वरिंदर घुम्मन 6 फीट 2 इंच लंबे थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा रैंक पर थे। वह पंजाब के गुरदासपुर से थे और जालंधर में रहते थे। वहां वह एक जिम भी चलाते थे। वरिंदर कई फिल्मो में काम कर चुके थे। वह बॉडी बिल्डिंग करते थे और सोशल मीडिया पर भी बेहद मशहूर थे। उनके निधन पर पंजाब के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें: अजीत भारती के खिलाफ पंजाब में क्यों दर्ज हो गई FIR? समझिए पूरा मामला
मौत कैसे हुई?
वरिंदर घुम्मन के कंधे में दर्द था। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ऑपरेशन के दौरान दो झटके आए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
कौन थे वरिंदर घुम्मन?
वरिंदर घुम्मन खुद को 'शाकाहारी बॉडी बिल्डर' कहते थे। वह इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो शेयर करते थे। उनके 10 लाख फॉलोअर्स थे। वरिंदर एक्टिंग में भी सक्रिय थे। उन्होंने साल 2023 में सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर-3' में काम किया था।
यह भी पढ़ें: Coldrif में मिला था खतरनाक केमिकल, अब पंजाब सरकार ने भी लगाया बैन
किन फिल्मों किया था काम?
- रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन'
- 'मरजांवा'
- 'कबड्डी वन्स अगेन'
चुनाव लड़ने का किया था एलान?
वरिंदर घु्म्मन ने साल 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। उनके निधन पर पंजाब में शोक की लहर है। पंजाब की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।