logo

ट्रेंडिंग:

3 साल, कई फ्लॉप फिल्में, गुमनामी के डर से कैसे बचती हैं विद्या बालन?

गुरु की मीनाक्षी हों या भूल भुलैया की मंजूलिका, विद्या बालन, हर किरदार में जान डाल देती हैं। हर शुक्रवार बनते-बिगड़ते करियर ग्राफ में विद्या, कैसे आजतक टिकी हैं, आइए जानते हैं।

Vidya Balan

भूल भुलैया 3 फिल्म का एक सीन।

अरसे से एक हिट फिल्म के लिए तरसीं विद्या बालन, इन दिनों सुर्खियों में हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भुल-भुलैया-3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है। उन्होंने इस फिल्म में भी पुरानी भुल भुलैया की तरह मंजूलिका का ही किरदार निभाया है। कहानी में ट्विस्ट बस इतना सा ही है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बार उनके साथ नहीं है, कुछ उन्हीं जैसी एक्टिंग करने वाले अपकमिंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लीड हीरो हैं।

भुलभुलैया की मंजूलिका, अब 17 बरस की हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ डांस भी किया है, विद्या उनके साथ सीन करने से पहले डर रही थीं। विद्या बताती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि माधुरी के साथ उन्हें ये परफॉर्मेंस देनी पड़ेगी। 

कई साल से हिट फिल्म के लिए तरस रहीं विद्या
विद्या बालन, बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारो में से एक हैं। उनके नाम पर फिल्में चलती हैं। कहानी से लेकर डर्टी पिक्चर तक, उनकी फिल्मों ने उन्हीं के दम पर थिएटरों में धमाल मचाई है। वे कई साल से लेकिन एक हिट फिल्म के लिए तरस रही थीं। अब एक बार फिर लोग उनके लिए क्रेजी नजर आ रहे हैं। विद्या बालन ने अपने करियार की शुरुआत 1995 में की थी। उन्हें पता है कि हर शुक्रवार, यहां सितारों की किस्मत तय होती है।  

भूल भुलैया-3 से फिर हिट हुईं विद्या
भूल भूलैया-3 कॉर्मशियली हिट फिल्म है। यह उनके लिए शानदार कमबैक है। उनकी कोविड के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें जमकर तारीफें हुईं लेकिन एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। उनकी फिल्में ओटीटी तक सिमटकर रह गईं। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच में 4 फिल्मे कीं लेकिन सफल एक भी नहीं हुईं। 

3 साल में कितनी फ्लॉप फिल्में?
साल 2021 में उनकी एक फिल्म शेरनी आई थी। 2022 में जलसा, 2023 में नीयत, 2024 में दो और दो प्यार जैसी फिल्में आईं। ये सभी फिल्मों की चर्चा हुई लेकिन कमाई सवालों के घेरे में रही। एक अरसे बाद उन्हें हिट फिल्म मिली है। विद्या बालन को वर्षों से ऐसी किसी फिल्म का इंतजार था। 

असफलता से कैसे बचती हैं विद्या?
विद्या बालन खुद इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में बताती हैं, 'फिल्म इतनी अच्छी चल रही है, मुझे यह बहुत पसंद आ रही है। यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। क्या इससे बेहतर कुछ हो सकता है?' पर क्या सच में असफलता और असफलता का फर्क विद्या बालन पर पड़ता है? इस सवाल का जवाब उन्होंने साल 2021 में इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में दिया था। 

विद्या बालन ने तब कहा था, 'मुझे लगता है कि आप असफलता से नहीं बच सकते हैं। आपको इसे स्वीकार करना होगा और इसे अपनाना होगा क्योंकि यह आपको एक सबक देता है। इसलिए सबक सीखें और आगे बढ़ें।'

माधुरी दीक्षित के साथ इसी डांस से पहले डरी हुई थीं विद्या बालन, देखें- 

Related Topic:#Vidya Balan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap