logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पानी की तरह बहाए पैसे और खूब हुआ विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर वरुण की फिल्म

भारी खर्च और बड़े विवाद के बाद भी वरुण धवन की नई फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप हो गई है। उम्मीद से बहुत कम कमाई होने की वजह से सिनेमाघर पूरी तरह खाली नजर आ रहे हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

पूजा हेगड़े, वरुण धवन और मृणाल ठाकुर, Photo Credit: Social Media

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की बड़ी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से सबको बहुत उम्मीदें थीं। फिल्म को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया और सोशल मीडिया पर भी काफी विवाद हुआ था लेकिन फिर भी यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में उम्मीद से बहुत कम सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह फिल्म वरुण धवन के पूरे करियर की सबसे खराब ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

 

बॉलीवुड में वरुण धवन एक बड़े स्टार माने जाते है लेकिन इस फिल्म की कमाई ने सबको हैरान कर दिया है। पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये कमाना वरुण की बाकी फिल्मों के मुकाबले बहुत कम है। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे और 'बेबी जॉन' ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वरुण के पूरे करियर में 'अक्टूबर' और 'मैं तेरा हीरो' को छोड़कर किसी भी फिल्म का पहला दिन इतना खराब नहीं रहा है। यह कमाई तो वरुण की 14 साल पहले आई पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर ही है। वरुण की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म 'जुड़वा 2' रही है जिसने 2017 में पहले दिन 16.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

 

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की मां की केयरटेकर ने चुराए 25 लाख के गहने, अब हुई गिरफ्तार

सिनेमाघर रहे खाली

इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंचे और सिनेमाघर पूरी तरह खाली नजर आए। देश भर के सिनेमाघरों में सुबह के शोज में सिर्फ 9 परसेंट सीटें ही भर सकीं। रात के शोज में यह संख्या थोड़ी बढ़ी लेकिन फिर भी सिर्फ 30 परसेंट तक ही पहुंच सकी। अगर पूरे शुक्रवार का हिसाब लगाएं तो सिनेमाघरों में दर्शकों की पूरी संख्या 20 परसेंट से भी कम रही। यह हाल तब है जब इस फिल्म को देश भर में 2500 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर बहुत बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था।

थका देने वाली कॉमेडी ने बिगाड़ा सारा खेल

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने की सबसे बड़ी वजह दर्शकों को इसका पसंद न आना है। फिल्म देखकर आ रहे लोगों का कहना है कि इसमें जबरदस्ती के डबल मीनिंग जोक्स और थका देने वाले सीन्स भरे पड़े हैं, जो हंसाने की जगह परेशान करते हैं। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पुरानी सोच और पुरानी कहानी के साथ साल 2010 के दौर में अटकी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: समांथा से तलाक को लेकर खूब ट्रोल हुए, अब कोर्ट पहुंच गए नागा चैतन्य

 

लोगों ने इसके कमजोर स्क्रीनप्ले, पुराने तरीके से कहानी को दिखाने और कलाकारों की फीकी परफॉर्मेंस की काफी आलोचना की है और कहा है कि फिल्म में मनोरंजन के नाम पर कुछ भी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन बिल्कुल अच्छा नहीं है। जो लोग फिल्म देखकर बाहर आ रहे हैं उनके इस निगेटिव रिव्यू को सुनकर दूसरे लोग भी सिनेमाघर नहीं जा रहे हैं। इसी वजह से शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद बहुत कम है।

 


और पढ़ें