logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रवि किशन की बेटी रीवा किस लड़के को करेंगी डेट? शर्तें हो गईं वायरल

सांसद और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कैसा लव पार्टनर चाहिए। इसके अलावा रीवा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें राजनीति में रुचि है, हालांकि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

reeva

रीवा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा सुर्खियों में आ गई हैं। रीवा ने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पिता की मंजूरी के बगैर किसी को डेट भी नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी को डेट नहीं कर सकती हैं, क्योंकि उनके पिता रवि किशन नियमों के बेहद सख्त हैं। इसके अलावा रीवा ने बताया कि उनको वही पार्टनर चाहिए जो पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी खाना खाता हो। इसके साथ ही रीवा ने बताया कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

 

रीवा हाल ही में फिल्मी ज्ञान के एक पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उनसे उनकी लव लाइफ से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए थे, जिनके रीवा ने बेहद रोचक जवाब दिए। इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान ही रवि किशन ने रीवा को फोन किया, तो फोन उठाकर रीवा ने उनसे बात की थी। पॉडकास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

 

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी ही नहीं, इन हिरोइनों ने भी पिता-बेटे दोनों संग किया है काम

 

 क्या रवि किशन हैं सख्त पिता?

 

पॉडकास्ट में पूछे गए सवाल के जवाब में रीवा ने कहा कि अगर कोई मिल गया तो ठीक है, हालांकि फिलहाल डेट नहीं कर रही हूं। इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा, 'आपको कैसा लव पार्टनर पसंद है या डेट करने से पहले पापा से परमिशन लेनी पड़ेगी?'

इसके बाद रीवा ने कहा, 'पापा की परमिशन तो लेना ही पड़ेगा। इस घर में पापा की परमिशन के बिना कुछ नहीं होता है। यह जान लो। और अच्छा खाना बनाना आता हो। अगर आप शुद्ध शाकाहारी खाना बना सको, तो शायद सोचा जा सकता है।' इसके बाद रीवा ने रवि किशन से फोन पर बात की थी।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में हुआ निधन, नींद में चली गई जान

 

रीवा ने फोन पर रवि किशन से कहा, 'पापा फोन स्पीकर पर है। मैं अभी एक पॉडकास्ट में हूं, जहां मुझसे कहा गया कि आपको फोन करके आई लव यू बोलूं, तो आई लव यू पापा।' इसके जवाब में रवि किशन ने हंसकर कहा, 'आई लव यू टू, हर हर महादेव।'

 रीवा को राजनीति में है रुचि?

इंटरव्यू के दौरान जब रीवा से पूछा गया कि क्या वह भी पिता की तरह राजनीति में शामिल होंगी, इस सवाल के जवाब में रीवा ने कहा कि उन्हें राजनीति में दिलचस्पी है। उन्हें राजनीतिक मुद्दों में काफी रुचि है। इसी सिलसिले में उन्होंने कहा, 'राजनीति हमें बहुत कुछ सिखाती है। राजनीति सिखाती है कि व्यक्ति पावर में रहकर कई लोगों की मदद कर सकता है। हालांकि फिलहाल मेरा फोकस सिर्फ एक्टिंग में है, तो मेरा राजनीति में जाने का मन नहीं है।'

 


और पढ़ें