logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करीना और शाहिद गिला शिकवा भूलकर लगे गले, वीडियो हुआ वायरल

शाहिद और करीना कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Shahid and kareena,

शाहिद और करीना (Photo Credit: Viral Bhayani insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईफा अवॉर्ड्स 2025 का (IIFA Awards 2025) इवेंट इस बार जयपुर में हो रहा है। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए हैं। शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, शाहिद से लेकर करीना तक शामिल हुए हैं। इस इवेंट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना और शाहिद साथ में नजर आए। दोनों ने एक -दूसरे को गले लगाया। शाहिद और करीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। पैपराजी को दोनों साथ में पोज दिया।

 

गीत और आदित्य को साथ में देखर फैंस खुश है। वीडियो में शाहिद स्टेज पर पहले से ही मौजूद होते हैं वहां करीना आती हैं। करीना खुद से शाहिद से किसी बारे में बात करते दिखीं। सालों बाद दोनों को साथ में देखा गया है। इससे पहले तो दोनों एक-दूसरे को हमेशा इग्नोर करते हुए नजर आए है।

 

ये भी पढ़ें- साउथ की कॉपी है सलमान की 400 करोड़ी Sikander! निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

 

आईफा के मंच पर करीना और शाहिद लगे गले

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, दोनों को साथ देखकर अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, सालों बाद दिख आदित्य और गीत। तीसरे यूजर ने लिखा, बॉलीवुड की आइकोनिक ऑनस्क्रीन जोड़ी।  

 

ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री में लुक्स की वजह से मिलता है काम? जानें सेलेब्स की राय

 

'जब वी मेट' के सेट पर दोनों ने किया था ब्रेकअप

 

करीना और शाहिद एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 2000 में करीना और शाहिद ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों ने साथ में 'फिदा', 'चुप-चुप के' और 'जब वी मेट' में काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। करीना ने सैफ अली खान से शादी की। कपल के दो बेटे तैमूर और जेह है। वहीं, शाहिद ने मीरा राजपूत से की थी। कपल के दो बच्चे हैं। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।


और पढ़ें